न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि के शुभ अवसर पर रुबीना ने पहली बार दिखाया जुड़वां बेटियों का चेहरा, सेलेब्स-फैंस ने ऐसे जताई खुशी

‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रुबीना ने पिछले साल दो जुड़वां बेटियों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 10:57:10

नवरात्रि के शुभ अवसर पर रुबीना ने पहली बार दिखाया जुड़वां बेटियों का चेहरा, सेलेब्स-फैंस ने ऐसे जताई खुशी

‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (37) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रुबीना ने पिछले साल दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। रुबीना ने अभी तक बेटियों का चेहरा नहीं दिखाया था, लेकिन अब देवी मां के त्योहार नवरात्रि के पावन मौके पर दुनिया को पहली बार उनकी झलक दिखा दी। रुबीना और एक्टर अभिनव शुक्ला की राजकुमारियों एधा और जीवा को देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे और प्यारे-प्यारे कमेंट कर उन पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि रुबीना और अभिनव अक्सर बेटियों की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हैं, लेकिन उन्होंने उनके चेहरे नहीं दिखाए थे। माता रानी में जबरदस्त आस्था रखने वालीं रुबीना ने इसके लिए नवरात्रि का शुभ अवसर चुना। रुबीना ने गुरुवार (3 अक्टूबर) अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जो कि उनकी जुड़वा बेटियों की हैं। उन्होंने एधा और जीवा के क्यूट से चेहरे का दीदार कराया। यह तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं।

अभिनव बेटियों को गोद में लिए लाड करते दिख रहे हैं तो रुबीना भी लाडली को गोद में उठाए हुए हैं। एक फोटो में बच्चियों की नानी उन्हें प्यार करती नजर आ रही हैं। बच्चियों के सिर पर लगी बिंदी उन्हें और सुंदर बना रही हैं। रुबीना ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर एधा और जीवा को इंट्रोड्यूस करा रहे हैं। इंतजार करने के लिए आप सभी को थैंक्यू!”

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पिछले साल नवंबर में बने थे माता-पिता

रुबीना-अभिनव की इस पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं। इन दिनों ‘लॉफ्टर शैफ्स’ होस्ट कर रहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि जय माता दी। वहीं, सिंगर राहुल वैद्य और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी कमेंट किया। राहुल ने लिखा कि भगवान बच्चों को आशीर्वाद दें, तो दिशा ने खूब प्यार लुटाया। इसके अलावा एक्ट्रेस श्वेता तिवारी, जल्द ही मां बनने जा रहीं ‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी, कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा, एक्टर कुशाल टंडन समेत कई स्टार्स ने कमेंट किया है।

उल्लेखनीय है कि रुबीना और अभिनव से साल 2018 में शादी की थी। वे दोनों एक साथ ‘बिग बॉस’ के घर में भी थे। रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पिछले साल सितंबर में शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने नवंबर में बेटियों को जन्म दिया था। फिर एक महीने बाद कपल ने अपनी बेटियों की पहली झलक दिखाई थी और उनके नामों का भी खुलासा किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री