Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना ने पति के साथ ऐसे सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सागरिका-जहीर ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 8:59:21

2 News : रुबीना ने पति के साथ ऐसे सेलिब्रेट किया जन्मदिन, सागरिका-जहीर ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो उन पर जमकर प्यार लुटाती है। रुबीना ने मंगलवार (26 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके का जश्न रुबीना ने एक्टर पति अभिनव शुक्ला के साथ किसी खास जगह पर मनाया। इस जगह को अभिनव ने भूत बंग्ला का नाम दिया है। रुबीना ने आज 27 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में रुबीना केक काटती, तो दूसरी में केक के सामने बैठकर विश मांगती नजर आ रही हैं।

एक वीडियो में रुबीना और अभिनव डांस कर खुशी मना रहे हैं। इसके अलावा रुबीना ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें रुबीना को बॉस लेडी लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने स्टाइलिश फॉर्मल सूट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने गोल्डन एक्सेसरीज और फंकी ग्लासेज के साथ कम्पलीट किया है। रुबीना के सामने 5 केक रखे हुए हैं। इस पोस्ट के साथ रुबीना ने कैप्शन में लिखा, “कृतज्ञता से भरा हृदय।” रुबीना की इस पोस्ट पर अभिनव ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “भूत बंग्ला में जन्मदिन।” रुबीना और अभिनव की शादी साल 2018 में हुई थी।

उनके दो जुड़वां बेटियां जीवा और ईधा हैं, जिनका उन्होंने नवंबर 2023 में स्वागत किया था। रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) में हुआ था। इन दिनों रुबीना और अभिनव कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। इसमें शिरकत कर रहे 6 सेलिब्रिटी जोड़े कई चुनौतियों का सामना करते हैं। इसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। इस शो से पहले रुबीना कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में दिखी थीं। अभिनव और रुबीना अपने यूट्यूब चैनल पर आए दिन व्लाग्स शेयर करते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।

साल 2008 में आए सीरियल 'छोटी बहू' से रुबीना ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कई लोकप्रिय सीरियल में देखा गया। रुबीना ने 'बिग बॉस 14’ का खिताब जीता था। रुबीना रियलिटी शो 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में भी नजर आई थीं। साल 2022 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में हिस्सा लिया। वह इस शो की पहली रनरअप थीं।

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने इस साल अप्रैल में किया था बेटे का स्वागत

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने पहली बार अपने बेटे फतेह सिंह खान के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। सागरिका ने आज बुधवार (27 अगस्त) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस उत्सव की कुछ झलकियां शेयर कीं। तस्वीरों में फतेह का चेहरा देखने को मिला। सुंदर तस्वीरें शेयर करते हुए सागरिका ने लिखा, “गणपति बप्पा मोरया! हमारी ओर से आपको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।”

गणेश चतुर्थी पर यह पोस्ट फादर्स डे पर अपने बेटे का चेहरा सार्वजनिक करने के उनके पहले के फैसले के कुछ ही समय बाद आई है, जब सागरिका ने जहीर को एक विश करते हुए उनकी और बेटे की एक तस्वीर शेयर की थी। बता दें फतेह का जन्म इसी साल 16 अप्रैल को हुआ। शादी के 8 साल बाद जहीर-सागरिका की जिंदगी में यह खुशी आई। कपल ने तब एक प्यारे इमोशनल मैसेज के साथ उसके पैदा होने की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, “प्यार, कृतज्ञता और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ, हम अपने प्यारे नन्हे बेटे, फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।”

सागरिका और जहीर ने नवंबर 2017 में एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। सागरिका ने भले ही सुपरहिट फिल्म ‘चक दे’ से अपने करिअर की शुरुआत की थी लेकिन आगे चलकर उनके करिअर में कोई जादू नहीं हुआ। सागरिका ‘मिले न मिले हम’, ‘रश’, ‘प्रेमची गोश्ता’, ‘दिलारियां’, ‘इरादा’, ‘मॉनसून फुटबॉल’, ‘स्माइल प्लीज’ और ‘फुटफेयरी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका