न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘RRR’ फिल्म का टीजर आया सामने, ‘डॉक्टर जी’ फिल्म की रिलीज डेट घोषित, देखें-शिल्पा का डरावना लुक

मच अवेटेड फिल्म "आरआरआर" को लेकर फैंस लंबे समय से उत्सुक हैं। आज सोमवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। एक्शन ड्रामा फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 2:02:12

‘RRR’ फिल्म का टीजर आया सामने, ‘डॉक्टर जी’ फिल्म की रिलीज डेट घोषित, देखें-शिल्पा का डरावना लुक

मच अवेटेड फिल्म "आरआरआर" को लेकर फैंस लंबे समय से उत्सुक हैं। आज सोमवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। एक्शन ड्रामा फिल्म में रामचरण तेजा, एनटीआर जूनियर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। 40 सैकंड के इस टीजर में निर्माताओं ने एक खास झलक पेश की है। सभी अपने दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। टीजर से लगता है कि यह विजुअल तौर पर बेहद शानदार फिल्म होने वाली है।

इसमें एनटीआर और तेजा स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा दिनों को दर्शाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की प्लानिंग खुद एसएस राजामौली ने की है, जो रिकॉर्ड तोड़ने वाली बाहुबली सीरीज के मास्टरमाइंड भी थे। इसी के साथ पेन स्टूडियोज ने पूरे उत्तर भारत में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक राइट्स भी खरीदे हैं। 'आरआरआर' 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डॉक्टर जी में पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे आयुष्मान व रकुलप्रीत

जंगली पिक्चर्स की पिछले हफ्ते 'बधाई दो' की रिलीज डेट की घोषणा के बाद स्टूडियो ने अब आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत फिल्म 'डॉक्टर जी' की थिएट्रिकल रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। कैंपस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान पहली बार रकुल और शेफाली के साथ दिखेंगे। इसमें वे गाइनोकोलोजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। 'बरेली की बर्फी' (2017) और 'बधाई हो' (2018) के बाद आयुष्मान और जंगली पिक्चर्स बॉक्स ऑफिस पर सफलता की हैट्रिक बनाने के लिए तैयार है।

जंगली पिक्चर्स की अमृता पांडे ने बताया कि फिल्म के लेखक सुमित, सौरभ और विशाल ने अनुभूति के साथ मिलकर 'डॉक्टर जी' की एक शानदार स्क्रिप्ट तैयार की है। हम इसे अगले साल 17 जून को सिनेमाघरों में लाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं। फिल्म के साथ फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहीं अनुभूति कश्यप ने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ हम अब इसे सिनेमाघरों के लिए तैयार करने को कमर कस रहे हैं।

हैलोवीन डे पर शिल्पा शेट्टी ने धरा डरावना रूप, वीडियो हो रहा वायरल

हैलोवीन फेस्टिवल के चलते बॉलीवुड के सितारे भी डरावने से डरावना लुक कैरी करने लगे हैं। अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। शिल्पा ने काफी डरावना रूप धारण किया हुआ है। उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पर फैन्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हैलोवीन डे पर रविवार को बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने बच्चों के लिए स्पेशल पार्टी रखी थी। कुणाल खेमु व सोहा अली खान ने बेटी इनाया, अनुष्का शर्मा व विराट कोहली ने दुबई में बेटी वामिका, हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य, नेहा धुपिया व अंगद बेदी ने बेटी मेहर के लिए डरावनी थीम पर पार्टी रखी थी।

इनमें बच्चे अजीबोगरीब वेशभूषा में नजर आए। आपको बता दें कि हैलोवीन डे को ऑल हेलोस इवनिंग, ऑल हैलोवीन, ऑल होलोस ईव और ऑल सैंट्स ईव भी कहा जाता है। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है, इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। कई जगह लोग हैलोवीन डे के दिन पार्टी करते हैं और कई तरह के गेम खेलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर