एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की कमाई करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म RRR की धमाकेदार कमाई के बाद, इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां साउथ के जाने-ंमाने सितारों के साथ बॉलीवुड के नामी सितारें इस पार्टी में शामिल हुए। आरआरआर की सक्सेस पार्टी में निर्देशकर एस।एस। राजामौली के साथ फिल्म के स्टार्स राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr. Ntr) के अलावा आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर करण जौहर (Karan Johar) जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज़ शामिल हुए। आरआरआर की सक्सेस पार्टी में राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी धमाकेदार अंदाज में पहुंचीं। राखी ने यहां भी लोगों का खूब जमकर मनोरंजन किया, लेकिन जिसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है वह हैं करण जौहर।














