न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है 'RRR' का जादू, चौथे सप्ताह में की इतने करोड़ की कमाई

बीते महीने 25 मार्च को रिलीज हुई राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 28वें दिन 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'आरआरआर' ने चौथे सप्ताह में कुल 14.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 4:35:12

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है  'RRR' का जादू, चौथे सप्ताह में की इतने करोड़ की कमाई

बीते महीने 25 मार्च को रिलीज हुई राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 28वें दिन 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म 'आरआरआर' ने चौथे सप्ताह में कुल 14.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म अब तक 258.51 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' यश की फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज के बाद कमाई में धीमी पड़ गई। हालांकि, फिल्म ठीक-ठाक कारोबार करती रही। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कारोबार की बात करें तो 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है।

बताते चलें कि फिल्म 'RRR' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 132.59 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 76 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 35.20 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 14.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म 'आरआरआर' ने 3 दिन में 50 करोड़ रुपये, 5 दिन में 100 करोड़ रुपये, 9 दिन में 150 करोड़ रुपये, 13 दिन में 200 करोड़ रुपये और 17 दिन में 225 करोड़ रुपये और 23 दिन में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

इन OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी RRR

RRR को OTT प्लेटफॉर्म ZEE 5 और Netflix पर रिलीज किया जाएगा। Zee5 और Netflix ने फिल्म के डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं, जिसमें Netflix हिंदी-डब किए गए वर्जन को डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है और Zee5 तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन को रिलीज कर रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, अंग्रेजी, कोरियाई, पुर्तगाली, तुर्की और स्पेनिश में उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफार्मों ने अपनी ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि 25 मई से जून की शुरुआत में इसकी डिजिटल स्क्रीनिंग हो सकती है। फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किए जाने की सबसे अधिक संभावना 3 जून, 2022 को है। हालाकि, अभी तक इसको लेकर कोई ऑफीसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट भी हैं। वहीं, फिल्म में अजय देवगन और श्रिया सरन का कैमियो रोल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका