कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने एक बार फिर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर डाला है। संक्रमण के एक बार फिर बढ़ने से देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। सिनेमाघरों के बंद होने की वजह से निर्माताओं ने कई फिल्मों को रिलीज टाल दी। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि मार्च आते-आते संक्रमण कम हो जाएगा और दोबारा से चीजें नार्मल होने लगेगी। ऐसे में एसएस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। हाल ही में मेकर्स ने घोषणा करते हुए फिल्म की दो रिलीज डेट की घोषणा की है। आरआरआर मेकर्स के मुताबिक- 'अगर पेंडेमिक सिचुएशन में सुधार होता है और थिएटर्स फुल कपैसिटी के साथ री-ओपन होते हैं तो हम फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। 18 मार्च 2022 को फिल्म आरआरआ तब रिलीज की जाएगी। नहीं तो फिल्म को 28 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।'













