न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘RRR’ की कमाई में बीते दिन आई 60% से ज्यादा की गिरावट, क्या इस हफ्ते 250 करोड़ का आंकड़ा होगा पार?

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के हिंदी संस्करण की कमाई में सोमवार को बीते दिन के मुकाबले 60% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 3.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 11:39:53

‘RRR’ की कमाई में बीते दिन आई 60% से ज्यादा की गिरावट, क्या इस हफ्ते 250 करोड़ का आंकड़ा होगा पार?

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ के हिंदी संस्करण की कमाई में सोमवार को बीते दिन के मुकाबले 60% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 3.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने 3सरे रविवार को 9 करोड़ रुपये कमाए और उसके पहले दिन यानी शनिवार को फिल्म ‘आरआरआर’ हिंदी ने करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को करीब 5.50 करोड़ रुपये कमाई की थी। रविवार तक फिल्म की कमाई 231.59 करोड़ रुपये हो गई थी इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा की दो सुपरहिट फिल्मों ‘कृष 3’ और ‘किक’ को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231.79 करोड़ रुपये और सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 231.85 करोड़ रूपये का कारोबार किया था। फिल्म अपनी इस विजय यात्रा में तीसरे सप्ताहांत की कमाई के हिसाब में शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। साथी ही फिल्म ने रविवार को शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को भी कलेक्शन के मामले में मात दे दी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 227.13 करोड़ रुपये रही थी।

फिल्म को तीसरे हफ्ते में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए अब इसे गुरुवार तक कम से कम 20 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘KGF-2’ रिलीज हो रही है, जिसके चलते फिल्म ‘RRR’ दिखा रहे स्क्रीन्स की संख्या तो कम होगी ही, दर्शकों का रुझान भी इस नई फिल्म के अलावा ‘बीस्ट’ के हिंदी संस्करण ‘रॉ’ की तरफ ज्यादा रहेगा।

निर्माता डी वी वी दनय्या की फिल्म ‘आरआरआर’ अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम नामक दो काल्पनिक स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने ये किरदार निभाए हैं। फिल्म में इनके साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन की विशेष भूमिकाएं हैं। इनके अलावा फिल्म में रे स्टीवेंसन, एलीसन डूडी, ओलिविया मॉरिस और श्रिया सरन ने तारीफ के काबिल काम किया है। फिल्म में संगीत एम एम क्रीम का है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो