न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RRR का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 900 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड 900 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्‍म के हिंदी वर्जन ने अपने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 1:00:56

RRR का बॉक्स ऑफिस पर धमाका,  900 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड 900 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्‍म के हिंदी वर्जन ने अपने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रविवार को 10वें दिन इस फिल्‍म ने हिंदी वर्जन से 20.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि शनिवार को 17.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। 10वें दिन की कमाई के साथ ही RRR ने हिंदी से कुल 183.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

फिल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक, RRR ने वर्ल्‍डवाइड 901.46 करोड़ रुपये (RRR Worldwide Box Office Collection) की कमाई भी कर ली है। इस तरह इस फिल्‍म ने रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्‍म '2.0' की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंटिफिक फिक्‍शन फिल्‍म '2.0' ने बॉक्‍स ऑफिस पर वर्ल्‍डवाइड 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

10 दिनों में हिंदी वर्जन से RRR की कुल कमाई-

पहला दिन, शुक्रवार - 19 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार - 24 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार - 31.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार - 16.75 करोड़ रुपये
पांचवां दिन, मंगलवार - 15.25 करोड़ रुपये
छठा दिन, बुधवार - 13.25 करोड़ रुपये
सातवां दिन, गुरुवार - 11.75 करोड़ रुपये
आठवां दिन, शुक्रवार - 13.25 करोड़ रुपये
9वां दिन, शनिवार- 17.25 करोड़ रुपये
10वां दिन, रविवार- 20.75 करोड़ रुपये

RRR जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे यह आसानी से 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। फिल्‍म के पास कमाई के लिए अभी 10-11 दिन का वक्‍त और है। ऐसा इसलिए कि 13 अप्रैल को जहां थलपति विजय की पैन इंडिया फिल्‍म 'बीस्‍ट' रिलीज हो रही है, वहीं 14 अप्रैल को KGF 2 और शाहिद कपूर की 'जर्सी' रिलीज हो रही है। कुल मिलाकर RRR के पास खुलकर कमाई करने के लिए तीसरा हफ्ता भी है। देखना दिलचस्‍प होगा कि 25 मार्च को रिलीज यह पीरियड ड्रामा फिल्‍म आगे और कितने रेकॉर्ड अपने नाम करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका