न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले ही 800 करोड़ कमाने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी RRR

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR रिलीज से पहले ही करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म कल 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Mar 2022 8:21:35

रिलीज से पहले ही 800 करोड़ कमाने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी RRR

साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्‌ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR रिलीज से पहले ही करीब 800 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म कल 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 550 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी RRR को देखने के लिए फैंस के क्रेज का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। फिल्म ने डिस्ट्रीब्यूशन, सैटेलाइट, म्यूजिक जैसे राइट्स बेचकर पहले ही 800 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म का प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस सभी भाषाओं से 470 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। इसके साथ ही फिल्म प्री-रिलीज थिएट्रिकल बिजनेस करने के मामले में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन मूवी बन गई है।

ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि RRR 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस से बिजनेस करेगी।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि USA प्रीमियर में RRR ने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RRR की एडवांस बुकिंग ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में RRR की एडवांस बुकिंग ने पहले ही जोर पकड़ लिया है। देश के अलावा दुनिया के दूसरे हिस्से में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

खबरों की मानें तो हिंदी वर्जन ने ही पौने दो करोड़ रुपए की कमाई एडवांस बुकिंग से ही कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, RRR पहले दिन हिंदी वर्जन से 11-13 करोड़ और टोटल 15 से 20 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित

एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा

मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर

मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग

Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा

आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले

डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी

भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो