न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोनित ने किया खुलासा, सैफ के बाद करीना पर भी हुआ था हमला, एक्टर ने बताया तंगी के दिनों में ढाबे पर…

एक्टर सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई स्थित घर पर चाकू से हमला हो गया था। हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 2:00:31

2 News : रोनित ने किया खुलासा, सैफ के बाद करीना पर भी हुआ था हमला, एक्टर ने बताया तंगी के दिनों में ढाबे पर…

एक्टर सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में उनके मुंबई स्थित घर पर चाकू से हमला हो गया था। हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ भी एक हैरान कर देने वाली घटना घटी थी, जिसके बारे में अब एक्टर रोनित रॉय ने खुलासा किया है। करीना इससे काफी डर गई थीं। रोनित एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। रोनित ने हिंदी रश के साथ इंटरव्यू में कहा कि सैफ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट रहे थे।
हर तरफ भारी भीड़ और मीडिया मौजूद था। जब करीना भी अस्पताल से घर लौट रही थीं, तो उनकी कार पर हल्का हमला हुआ था इसलिए वह डर गईं लेकिन मीडिया आस-पास था, लोग भी बहुत करीब आ गए थे और उनकी कार थोड़ी हिल गई थी। तभी उन्होंने मुझसे सैफ को घर लाने के लिए कहा इसलिए मैं उन्हें लेने गया और जब वह घर पहुंचे तो हमारी सिक्योरिटी पहले से ही तैनात थी और हमें पुलिस बल का भी पूरा सपोर्ट मिला। अब सब कुछ ठीक है। सैफ पर हमले के बाद मैं सिक्योरिटी का जायजा लेने उनके बांद्रा स्थित घर भी गया था।

सिक्योरिटी तब मजबूत नहीं थी और इसे बेहतर करने की सलाह दी थी। इसके बाद करीना-सैफ ने अपने घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। गौरतलब है कि 16 जनवरी को सैफ के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान शख्स घुस आया था। वह सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। सैफ ने जेह को बचाने की कोशिश की तो उस शख्स ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उन्हें गर्दन और कमर पर चोट आई। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच की ब्लेड निकाली। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया था।

ronit roy,actor ronit roy,Kareena Kapoor Khan,saif ali khan,kareena attack,ronit kareena,ronit security agency,ronit dhaba

रोनित रॉय ने कहा, बांद्रा स्टेशन के पास एक ढाबा है जो बहुत फेमस है…

रोनित रॉय ने छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर काम किया है। उन्होंने साल 1992 में 'जान तेरे नाम' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही लेकिन रोनित को आगे काम नहीं मिल रहा था। उन्होंने तंगी में दिन गुजारे। रोनित ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि बांद्रा स्टेशन के पास एक ढाबा है, जो बहुत फेमस है। तो रोज रात को मैं वहीं खाता था और एक दिन में एक बार खाता था, क्योंकि उतना ही था। काली दाल-2 रोटी या पालक पनीर-2 रोटी, ये अल्टरनेट डे में खाता था।

एक दिन ऐसा हुआ कि अब उन लोगों को आदत हो गई, वो देखते ही मुझे कि अच्छा मंडे है तो खाली दाल होगी, ट्यूसडे है तो पालक पनीर होगा। मैं गया एक दिन, मैंने बोला यार 2 रोटी दे दे और थोड़ा कांदा दे दे क्योंकि खत्म हो गए थे पैसे। याद आ रहा है वो बंदा मुझे, उसने मेरे आगे 2 रोटी रखी और काली दाल रखी। मैंने कहा यार मांगा नहीं था मैंने। बोला मेरी तरफ से आपके दाल का दिन है। 'जान तेरे नाम' के लिए मुझे 50 हजार रुपए फीस मिली थी। धरती के लोगों से जो प्यार मिला है मुझे, उसका कोई जोड़ नहीं है। तो वहां आपको कोई 50 हजार रुपए दे दे, जो हर महीने 4000 करके आते थे, तो वो बहुत होते थे उस समय।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी