न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोनित ने ऐसे दी पत्नी को बधाई, पत्रलेखा की बहन ने शेयर किया शादी का वीडियो!, तड़प के गाने का टीजर जारी

मशहूर अभिनेता रोनित रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 9:25:29

रोनित ने ऐसे दी पत्नी को बधाई, पत्रलेखा की बहन ने शेयर किया शादी का वीडियो!, तड़प के गाने का टीजर जारी

मशहूर अभिनेता रोनित रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। रोनित अपनी पत्नी नीलम सिंह के साथ भी तस्वीरें अपलोड करते हैं। रोनित आज गुरुवार (11 नवंबर) को अपनी पत्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोनित ने नीलम को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीलम के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रोनित और नीलम एक-दूसरे को लिप लॉप किस कर रहे हैं।

दूसरी फोटो में रोनित, नीलम के हाथों पर किस कर रहे हैं। तीसरी में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इनमें रोनित और नीलम ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। रोनित ने कैप्शन में लिखा कि मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। रोनित इन दिनों फिल्म और वेबसीरीज को लेकर चर्चा में हैं। रोनित को आखिरी बार वेबसीरीज कैंडी में देखा गया था। उनके साथ अभिनेत्री ऋचा चड्ढा थीं।

पर्णलेखा ने शेयर किया राखी सावंत का वीडियो

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के चर्चे सुर्खियों में हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने चुप्पी साध रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने एक शादी का वीडियो शेयर किया है, जो बेहद मजेदार है। दरअसल पर्णलेखा ने राखी सावंत का वीडियो शेयर किया है। राखी पूरी तरह से गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने पीला दुपट्टा पहना हुआ है। राखी चोली के पीछे क्या है गाती और नाचती नजर आ रही हैं।

पर्णलेखा ने लिखा-#पत्रराज की शादी का इंटीमेट वीडियो। पर्णलेखा ने यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। शादी को लेकर आ रही खबरों पर पर्णलेखा ने यह मजाकिया रिएक्शन दिया है। वैसे कहा जा रहा है कि राजकुमार-पत्रलेखा चंडीगढ़ में फैमिली और निजी दोस्तों के बीच शादी करने जा रहे हैं। दोनों शादी को गुप्त रखना चाहते हैं।

ronit roy,parnalekha,tadap movie,rajkumar rao,patralekha,neelam singh,bollywood news in hindi

तड़प के गाने तेरे सिवा जग में का पोस्टर और टीजर पेश

तड़प फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। इसके बाद फिल्म का पहला गाना तुझसे भी ज्यादा रिलीज किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया। अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान व तारा सुतारिया के दूसरे ट्रैक 'तेरे सिवा जग में' का पोस्टर और टीजर पेश किया गया है। गाना शुक्रवार (12 नवंबर) को रिलीज हो जाएगा। इस गाने को प्रीतम, शिल्पा राव और दर्शन रावल ने आवाज दी है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और गाने में रैप भी है जिसे चरण ने लिखा और गाया है।

अहान ने गाने का पोस्टर रिवील करते हुए कैप्शन में लिखा, "हम आपके लिए 2021 का बिगेस्ट पार्टी सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। #तेरेसिवाजगमें के लिए तैयार हो जाइए। जल्द रिलीज होगा।" पोस्टर में अहान, तारा को अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा डिरेक्टेड, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर