न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोहमन ने 7वीं एनिवर्सरी पर सुष्मिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, संजय को मान्यता ने यूं दी जन्मदिन की बधाई

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (49) को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो गए हैं। उन्हें कई शानदार फिल्मों में काम करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 1:20:52

2 News : रोहमन ने 7वीं एनिवर्सरी पर सुष्मिता के लिए लिखा इमोशनल नोट, संजय को मान्यता ने यूं दी जन्मदिन की बधाई

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (49) को बॉलीवुड में करीब तीन दशक हो गए हैं। उन्हें कई शानदार फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। वह काम के साथ अक्सर किसी न किसी और कारण से भी सुर्खियां बटोरती हैं। इस बीच सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सोमवार (28 जुलाई) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहमन ने सुष्मिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इसमें रोहमन, सुष्मिता को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वे सुष्मिता के करीब खड़े हैं और एक्ट्रेस कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं।

सुष्मिता ने एक हुडी पहन रखी है, जिस पर S लिखा हुआ है। रोहमन ने इसके कैप्शन में लिखा, “आज 7 साल हो गए। कुछ कहानियां अपने नाम के घेरे से आगे निकल जाती हैं, लेकिन उनका मतलब कभी नहीं बदलता है। मैंने आपको शतरंज सिखाया, लेकिन अब आप मुझे बेरहमी से हरा देती हो। वहीं आपने मुझे तैरना सिखाया, वो भी एक ऐसे इंसान को जो पानी से बहुत डरता था। और मुझे सबसे अच्छे हेयरकट देने के लिए मैं आपका शुक्रिया कैसे न करूं? हमने अपने रोल, डर और ताकतें बदल लीं, और शह और मात के बीच कहीं, हमें एक ऐसा बंधन मिला जो लेबल से भी ज्यादा मजबूत है।

न प्रेमी, न अजनबी, कुछ ज्यादा कोमल और दुर्लभ है। तुम कभी मेरी सुरक्षित जगह थीं और किसी न किसी तरह, अब भी हो। हमारे बीच जो प्यार था और जो शांत दोस्ती बनी रही, उसके लिए शुक्रगुजार हूं। हैप्पी एनिवर्सरी सुष्मिता सेन।” यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए और वे धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। बता दें सुष्मिता और रोहमन ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों को कई दफा साथ देखा गया।

हालांकि साल 2021 में रोहमन ने एक पोस्ट के जरिए सुष्मिता से अलग होने की घोषणा की थी। पिछले साल कुछ मौकों पर दोनों फिर से साथ स्पॉट किए गए, जिससे लगने लगा कि उनका पैचअप हो गया है। बता दें रोहमन ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया है। उन्होंने पिछले दिनों तमिल फिल्म ‘अमरन’ से अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया और दर्शकों को उनका काम पसंद आया।

66 साल के हुए संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने वीडियो शेयर कर लिखा…

एक्टर संजय दत्त को बॉलीवुड में 4 दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज भी बराबर एक्टिव हैं। वे आज मंगलवार (29 जुलाई) को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग संजय को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। मान्यता ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करने के साथ इमोशनल नोट लिखा।

मान्यता ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है उसमें कपल बर्फ में मस्ती करता नजर आ रहा है। मान्यता ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार...हमारे सैयारा। तुम्हारे साथ हर दिन एक तोहफा है, लेकिन आज हम उस अद्भुत इंसान का जश्न मनाते हैं, जो तुम हो। शक्ति, साहस और प्रेम से भरे एक और साल का जश्न मनाते हुए। तुम मेरी चट्टान हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, साथ ही सुरक्षा प्रदान करने वाले पिता हो, मार्गदर्शक सितारा हो और मेरे जीवन का प्यार हो... मैं तुम्हारी हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं।

मैं ईश्वर की अनंत आभारी हूं। हम तुमसे हमेशा प्यार करते हैं। ईश्वर तुम्हें सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। खूबसूरत जीवन के लिए भगवान का धन्यवाद।” संजय और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी। उनके जुड़वां बच्चे इकरा और शहरान हैं। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे। अब वे 'बागी 4', 'धुरंधर' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी