न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर रोहित ने दी यह रिएक्शन, ऋतिक से होगा रणबीर का क्लैश, सिद्धांत ने बिग बी को बताया...

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों सूर्यमुखी फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 9:13:54

‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर रोहित ने दी यह रिएक्शन, ऋतिक से होगा रणबीर का क्लैश, सिद्धांत ने बिग बी को बताया...

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों सूर्यमुखी फिल्म की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि इन दोनों पर फिल्माए गए एक गाने 'टिप टिप बरसा पानी’ की आलोचना हो रही है। दरअसल यह गाना 27 साल पहले वर्ष 1994 में आई फिल्म मोहरा का सुपरहिट गाना है, जिसमें अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने धूम मचाई थी। फैंस दोनों गानों की तुलना कर नए वाले को काफी कमजोर मान रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद रोहित ने साफ किया कि कई बार उनका मनोरंजन उल्टा पड़ जाता है।

उन्होंने कहा कि 90 के दशक में बनने वाले गानों का रीमेक का विरोध करने वाले फैंस अपनी जगह एकदम सही हैं। उस गाने में वही सब फ्लेवर लाने की कोशिश की गई, ताकि गाने का अपना टेस्ट बना रहे, लेकिन शायद वह उतना सही नहीं बन पाया, जितनी लोगों को उम्मीद थी। हमने कोशिश की थी कि गाने का वही टेस्ट बरकरार रहे। हां, हम मानते हैं कि कभी-कभी ये सब बैकफायर भी कर जाता है। 'टिप-टिप बरसा पानी' एक शानदार गाना है और हमने इसे नई जनरेशन के हिसाब से बनाया है।

rohit shetty,ranbir kapoor,siddhant chaturvedi,sooryavanshi,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

रणबीर-श्रद्धा की यह फिल्म अब 26 जनवरी 2023 को होगी रिलीज

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार लव रंजन की ‘अनटाइटल्ड फिल्म’ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। निर्माताओं ने घोषणा कि है कि फिल्म अब 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। पहले फिल्म 2022 में होली के समय पर आने वाली थी। रिलीज डेट बदलने से ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ के साथ इसका क्लैश होगा। अब तक इसकी शूटिंग नई दिल्ली में हुई है। लव रंजन इससे पहले ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा रोमांटिक कॉमेडी करेंगे।

फिल्म के अन्य कलाकारों और इसकी कहानी के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टी सीरीज ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है। ट्वीट में लिखा है, लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इसे लव रंजन और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और बाद में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद भी जारी रही।

rohit shetty,ranbir kapoor,siddhant chaturvedi,sooryavanshi,Hrithik Roshan,bollywood news in hindi

केबीसी-13 में अमिताभ को रैप सुनाएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में हर शुक्रवार सेलिब्रिटी आते हैं। इस बार एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पूरी टीम यानी कि बंटी और बबली 2 की कास्ट सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और शरवरी वाघ के साथ सेट पर पहुंचे। सिद्धांत ने फैंस के साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत सिद्धांत द्वारा अमिताभ के लिए रैपिंग के साथ होती है जिसमें सिद्धांत ने उन्हें 'सबका बाप' कहा है। अपनी पहली फिल्म गली बॉय में रैपर की भूमिका निभाने वाले सिद्धांत ने रैप से बिग बी को इम्प्रेस कर दिया।

उन्होंने उनकी फिल्म शहंशाह से आइकोनिक लाइन 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' को थोड़ा बदलते हुए उन्हें 'सबका बाप' कहा है। आपको बता दें कि गली बॉय की रिलीज के बाद अमिताभ ने सिद्धांत को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में अपना पेटेंट हैंडरिटन लेटर और फूल भेजे थे। सिद्धांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'खो गए हम कहां', 'फोन भूत', 'युध्रा' और शकुन बत्रा की अगली फिल्म में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर