न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रोहित बने पिता, शादी के 6 साल बाद किलकारियों से गूंजा घर, ऐसे शेयर की खुशखबरी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर रोहित पुरोहित के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीना बजाज ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 11:48:30

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक्टर रोहित बने पिता, शादी के 6 साल बाद किलकारियों से गूंजा घर, ऐसे शेयर की खुशखबरी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहित पुरोहित के जीवन में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। उनकी पत्नी एक्ट्रेस शीना बजाज ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। शादी के 6 साल बाद उनका घर नन्हे-मुन्ने की किलकारियों से गूंज उठा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “आप सभी के प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए बहुत शुक्रिया।”

इस जोड़े ने एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शीना के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए रोहित दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के बीच में एक छोटे से कार्ड पर लिखा है, “लड़का हुआ है।” इसके साथ ही उनके बच्चे के जन्म की तारीख 15.9.25 भी लिखी है। रोहित ने शीना के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए एक और पोस्ट शेयर की। तस्वीर में दोनों खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारा नन्हा राजकुमार इस दुनिया में आ गया है!

हम दोनों के लिए यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। इस पूरी यात्रा के दौरान एक-दूसरे का साथ देना, हर पल का आनंद लेना और अब इस नन्हे से हाथ को थामना, यह सब किसी सपने से कम नहीं। यह जीवन का सबसे सुखद अहसास है। हम इस अद्भुत आशीर्वाद के लिए भगवान के बहुत आभारी हैं। आपका आशीर्वाद और प्यार हमारे बच्चे और हमारे परिवार पर बनाए रखें।”

फैंस के साथ सेलेब्स भी दे रहे रोहित पुरोहित और शीना बजाज को बधाइयां

यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स ने कपल के लिए बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी। एक्टर अनिरुद्ध दवे ने कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो, खूब सारा प्यार और छोटे को आशीर्वाद।” वहीं, विशाल आदित्य सिंह ने लिखा, “साला मैं तो चाचा बन गया। बधाइयां जी बधाइयां।” रोहित और शीना ने अप्रैल 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बता दें रोहित और शीना की मुलाकात टीवी शो ‘अर्जुन’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।

शीना ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि उनके रिश्ते में दोनों के बीच तगड़े क्लेश हुए लेकिन कभी भी उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। करीब 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2019 में जयपुर में धूमधाम से शादी की थी। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। बच्चे के जन्म से कुछ महीने पहले, इस जोड़े ने मुंबई में एक नया घर भी खरीदा था।

उन्होंने इस घर को ‘आशियाना’ नाम दिया है। रोहित को डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके किरदार अरमान पोद्दार के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, शीना ने सिटकॉम 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' में अभिनय करने के बाद लोकप्रियता हासिल की। शीना इन दिनों इंडस्ट्री से दूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान