न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RARKPK ने 9वें दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाए, फिल्म की इस एक्ट्रेस को लोग कहते थे... ‘साथ सोने से मिला काम’

रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (RARKPK) फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। केवल देश ही नहीं वर्ल्ड वाइड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Aug 2023 12:47:18

RARKPK ने 9वें दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाए, फिल्म की इस एक्ट्रेस को लोग कहते थे... ‘साथ सोने से मिला काम’

रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (RARKPK) फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। केवल देश ही नहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। माना जा रहा है कि आज रविवार (6 अगस्त) को यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए कमाई का आंकड़ा भी छू लेगी। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी और उस दिन उसने 11.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने एक ट्वीट कर बताया कि 'फिल्म ने दूसरे शनिवार (5 अगस्त) को 11.5-12 करोड़ के बीच कमाई की है। यह अभूतपूर्व उछाल है। फिल्म 140 करोड़ का नेट पार कर हिट साबित होगी। स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर यह और भी मजबूती के साथ उभरेगी। करण जौहर एक और हिट देने के लिए तैयार हैं।'

सुमित ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'रणवीर सिंह के करिअर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 7वीं फिल्म होगी। धमाके के साथ वापसी की है। उनके लिए बहुत खुशी है। उनके फैंस के लिए... उनकी अगली फिल्म का इंतजार करें। वे एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिस पर भारतीय सिनेमा में कभी कोशिश नहीं की गई।'

उल्लेखनीय है कि रणवीर की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं। रणवीर की पिछली हिट फिल्म 2021 में आई 'सूर्यवंशी' थी। उसके बाद रणवीर की '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' फ्लॉप साबित हुईं।

rocky aur rani kii prem kahaani,anjali anand,ranveer singh,alia bhatt,rocky aur rani kii prem kahaani box office collection,actress anjali anand

रणवीर सिंह की बहन बनीं अंजलि आनंद को मोटी होने से झेलने पड़े गंदे कमेंट्स

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने रणवीर सिंह की बहन ‘गायत्री रंधावा’ का किरदार निभाया है। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। अंजलि इससे पहले कई हिट टीवी शो में आ चुकी हैं लेकिन उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली। एक समय था जब अंजलि को मिले हर काम को लोग शक की निगाह से देखते थे कि उन्हें कैसे इतना अच्छा रोल मिल सकता है। अब अंजलि ने एक इंटरव्यू में टीवी और फिल्मी करिअर के बारे में बात की है। वे फिलहाल रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रही हैं।

अंजलि ने कहा कि मैंने खुद पर कभी कोई शक नहीं किया लेकिन मेरे आस-पास कई लोग थे जो हमेशा मेरा हौसला तोड़ते थे। मैंने 10 साल पहले जब एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया था तो लोग कहते थे कि मैं कभी एक्टर नहीं बन सकतीं। मुझे अपने दूसरे टीवी शो में लीड रोल मिला तो बहुत लोगों को लगा कि इसके लिए मैं किसी के साथ सोई हूं। कुफी मेरा दूसरा शो था। इस शो के बाद सैकड़ों लोगों ने मुझे मैसेज किए।

सबमें एक ही बात थी कि एक मोटी लड़की को दूसरे ही शो में मुख्य भूमिका कौन दे सकता है? जरूर किसी के साथ सोई होगी। मुझे हैरत होती है कि लोग क्या सोचते हैं। लोगों को लगता है कि किसी के साथ सोए बिना आपको काम नहीं मिलता। मुझे लगता है कि ये सब बातें बेवकूफी हैं। अगर आप लक्ष्य बनाकर चलें तो कामयाबी मिलती है। ‘रॉकी और रानी’ के बाद मुझे अब और अच्छे काम की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार