न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ : ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने पर खूब थिरके रणवीर-आलिया, देखें टीजर

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jul 2023 6:22:48

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ : ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने पर खूब थिरके रणवीर-आलिया, देखें टीजर

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। दर्शक इसके लिए काफी आतुर हैं। वे एक बार फिर रणवीर-आलिया की जोड़ी का जादू चलते हुए देखना चाहते हैं। दोनों इससे पहले गली बॉय फिल्म में नजर आए थे। रॉकी और रानी की कहानी टिपिकल करण जौहर मूवी लग रही है। इसमें भरपूर रोमांस, ड्रामा होने की संभावना है।

साथ ही संगीत भी दिल लूटने वाला है। हाल ही में फिल्म का ‘व्हाट झुमका’ और ‘वे कमलेया’ गाने रिलीज किए गए, जो हर जगह छाए हुए हैं। अब एक और गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ का टीजर भी रिलीज हो गया है। यह गाना कल 24 जुलाई को पूरा रिलीज हो जाएगा। टीजर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, “दो दिल जो एक होकर धड़कते थे, अब #ढिंढोरा बाजे रे की लय में धड़केंगे! कल रिलीज होगा गाना #RockyAurRaniKiiPremKahaani, करण जौहर की 25वीं सालगिरह पर बनी फिल्म – इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में।’

rocky aur rani kii prem kahaani,dhindhora baje re song,alia bhatt,ranveer singh,karan johar

दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने गाने में दी है आवाज

‘ढिंढोरा बाजे रे’ में रणवीर और आलिया ट्रेडिशनल रेड अटायर में दिख रहे हैं। गाने को दुर्गा पूजा की थीम को ध्यान में रखकर बनाया और फिल्माया गया है। रणवीर-आलिया के बीच कई बैकग्राउंड डांसर्स डांस कर रही हैं, जिन्होंने लाल बंगाली साड़ी पहनी है। पीछे दुर्गा माता की बड़ी मूर्ति है और रणवीर-आलिया थिरक रहे हैं। गाने को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। संगीत प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

आपको बता दें कि रणवीर-आलिया इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। वे एक दिन पहले बरेली में थे। दोनों प्रमोशन के लिए 50 शहर घूमेंगे। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के साथ करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका