न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चहल के साथ अफेयर रूमर्स के बीच आरजे महवश ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा-न गलत करो न गलत सुनो…

भारतीय क्रिकेटर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। एक तरफ पत्नी धनश्री वर्मा से उनके तलाक की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 12:18:38

चहल के साथ अफेयर रूमर्स के बीच आरजे महवश ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा-न गलत करो न गलत सुनो…

भारतीय क्रिकेटर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में हैं। एक तरफ पत्नी धनश्री वर्मा से उनके तलाक की खबरें चल रही हैं, तो दूसरी ओर आरजे महवश के साथ उनकी डेटिंग की अफवाह जोर पकड़ रही है। हाल ही में महवश एक अवार्ड शो में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें ‘बेस्ट मेगा इन्फ्लुएंसर’ के रूप में सम्मानित किया गया है। इस बीच, महवश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो वायरल हो रही है। इस पोस्ट को महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

इसमें लिखा है, “छोटी महवश को आज इस महवश पर गर्व है और बस यही मायने रखता है! अपना काम करते जाओ..न गलत करो न गलत सुनो।” महवश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ब्रैंड प्रमोशन के लिए 2000 रुपए लेने से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर बनने तक...मैंने सब देखा है। मेरा विश्वास करो, छोटे शहर से निकलकर, हमारे लिए तो मैकडॉनल्ड्स तक जाना बहुत बड़ी बात होती थी उस समय…कि क्रेजी कर लिया आज। मेट्रो सिटी घुमने का क्रेज होता था भाई।

फिर नए शहर में अकेला आना...और अपने दम पर सब हासिल करना...! मजा बहुत आता है खुद से कुछ करने में! इतने बड़े सपने तो देखे भी नहीं थे, जितने पूरे कर लिए…ये मेरा पहला अवार्ड नहीं है, लेकिन हर छोटी उपलब्धि विशेष लगती है।”

चहल के साथ अफेयर रूमर्स के बीच आरजे महवश ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा-न गलत करो न गलत सुनो…

पिछले साल चहल के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती दिखी थीं महवश

बता दें कि चहल और महवश के अफेयर की चर्चा पिछले साल शुरू हुई थी। एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें महवश, चहल और दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती हुई दिखी थीं। तब चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखने के बाद हलचल मच गई थी। लोग अटकलें लगाने लगे कि चहल और महवश एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चहल के साथ नाम जोड़े जाने के बाद जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई तो महवश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी।

इसमें उन्होंने उन यूजर्स की क्लास लगाते हुए मामला साफ कर दिया था। हालांकि हाल ही दुबई में हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान महवश को फिर से चहल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच का मजा लिया। उन पर कई दफा कैमरा फोकस किया गया। इसके बाद उनके रिलेशनशिप पर चर्चाएं होने लगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड