न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चहल की हैट्रिक पर महवश ने दी रिएक्शन तो लगने लगीं अटकलें, सोहेल को 5 साल में मिलेंगे 10.34 करोड़, जानें कैसे

इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया। चहल ने एलिमनी के रूप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 May 2025 12:14:48

2 News : चहल की हैट्रिक पर महवश ने दी रिएक्शन तो लगने लगीं अटकलें, सोहेल को 5 साल में मिलेंगे 10.34 करोड़, जानें कैसे

इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया। चहल ने एलिमनी के रूप में धनश्री को करीब 5 करोड़ रुपए दिए हैं। यह खबर काफी सुर्खियों में रही। कपल के अलग होने से उनके फैंस का दिल टूट गया, क्रिकेट और मनोरंजन जगत की इस जोड़ी को देख काफी खुश थे। तलाक के बाद से चहल का नाम लगातार आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ भी इजहार नहीं किया है। अब एक बार फिर कुछ ऐसी हलचल हुई है, जिससे उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

दरअसल बुधवार (30 अप्रैल) को पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे लेग स्पिनर चहल ने आईपीएल-18 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। चहल ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई। चहल ने पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा, पांचवीं पर अंशुल कंबोज और छठी पर नूर अहमद को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। वे इस सीजन में यह कमाल करने वाले पहले और आईपीएल इतिहास के 19वें गेंदबाज हैं। हालांकि चहल ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी यह कमाल किया था।

इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश ने इस उपलब्धि पर रिएक्शन दी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चहल को मेंशन करते हुए लिखा कि गॉड मोड ऑन क्या??? इसके आगे उन्होंने लिखा, “स्ट्रेंथ ऑफ ए वारियर सर।” यह कमेंट सामने आने के बाद एक बार फिर से यूजर्स उनके बीच पक रही खिचड़ी को लेकर अनुमान लगाने लगे हैं। महवश ने कुछ मैचों में स्टेडियम जाकर भी चहल का हौसला बढ़ाया था। इसके अलावा महवश और चहल मार्च में दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का मजा भी लेते दिखे थे। अब देखना है कि उनका रिश्ता कितनी दूरी तय करता है।

2 News : चहल की हैट्रिक पर महवश ने दी रिएक्शन तो लगने लगीं अटकलें, सोहेल को 5 साल में मिलेंगे 10.34 करोड़, जानें कैसे

सोहेल खान ने बांद्रा में किराये पर दी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी, हर माह मिलेंगे 16.89 लाख रुपए

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान ने मुंबई के बांद्रा में एक कॉमर्शियल प्रॉपर्टी किराये पर दी है। स्क्वायर यार्ड के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट में दिखाया गया है कि उन्होंने यह प्रॉपर्टी द आइरिश हाउस फूड एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को 16.89 लाख रुपए महीने के किराए पर दी है। यह एग्रीमेंट इसी साल मार्च में ऑफिशियली रजिस्टर किया गया था। सोहेल और आयरिश फूड्स के बीच यह एग्रीमेंट 60 महीने का है।

गेस्पर एनक्लेव में यह प्रॉपर्टी मुंबई के कुछ सबसे डिमांडिंग इलाकों में गिनी जाती है। यहां बॉलीवुड के तमाम दिग्गज एक्टर्स के घर, बंगले, बुटीक, रेस्त्रां और हाई एंड रेजिडेंशियल डवलपमेंट हैं। सोहेल ने जो कॉन्ट्रैक्ट किया है उसमें समय के साथ किराया बढ़ाने की बात भी लिखी गई है। शुरुआती 36 महीने तक किराया 16 लाख 89 हजार रुपए रहेगा, लेकिन उसके अगले 24 महीने तक कंपनी को हर महीने 17 लाख 73 हजार रुपए देने होंगे।

कुल मिलाकर 5 सालों में सोहेल को इस दुकान से करीब 10 करोड़ 34 लाख रुपए की कमाई हो जाएगी। सोहेल ने यह प्रॉपर्टी साल 2009 में 3 करोड़ 11 लाख रुपए की खरीदी थी। दुकान का बिल्ट अप एरिया 119.88 स्क्वायर मीटर है। इस डील के लिए 2.67 लाख रुपए स्टैंप ड्यूटी चुकाई गई है और एक लाख रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लगी। साथ ही सोहेल को 60 लाख रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी मिला। बता दें सोहेल खुद का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं जिसका नाम सोहेल खान प्रोडक्शन्स है। इसके तहत 'राधे', 'रेडी', 'जय हो' और 'पार्टनर' जैसी फिल्में बनाई जा चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल