टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक पर आज कोर्ट का अंतिम फैसला आने वाला है। चहल 21 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे, इसलिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया है कि गुरुवार तक इस मामले पर फैसला सुनाकर इसे समाप्त करें।
आरजे महविश का रहस्यमयी पोस्ट
इसी बीच, चहल की कथित गर्लफ्रेंड आरजे महविश ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने सफेद टी-शर्ट ड्रेस में पोज दिया और कैप्शन में लिखा, “झूठ, लालच और फरेब से परे हैं.. खुदा का शुक्रिया, आज भी खड़े हैं...” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।














