न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रितेश से शादी को तैयार थे शाहरुख! प्रियंका ने लिया स्कूबा डाइविंग का मजा, विक्की कौशल...

हाल ही में एक्टर रितेश देशमुख ने मैशबेल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 6:35:59

रितेश से शादी को तैयार थे शाहरुख! प्रियंका ने लिया स्कूबा डाइविंग का मजा, विक्की कौशल...

हाल ही में एक्टर रितेश देशमुख ने मैशबेल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। रितेश ने कहा कि जब पहली बार आईफोन लॉन्च किए गए थे, तो मेरे हाथ में दो फोन थे और यह जानते हुए कि शाहरुख बहुत बड़े टैक्नोलॉजी फैन हैं तो मैंने एक उन्हें भेज दिया। मैं मुंबई के उन कुछ लोगों में से एक था, जिसके पास दो फोन थे। क्योंकि कोई अमेरिका से आ रहा था तो मुझे फोन मिल गया था, जिस दिन ये लॉन्च हुआ था। उस दिन ये मेरे हाथ में थे। मुझे लगा कि शाहरुख तारीफ करेंगे तो उन्हें एक भेज दिया। रात के 11 बजे मेरे पास शाहरुख का फोन आया और उन्होंने इसे 'माइंड-ब्लोइंग' कहा। फिर वे बोले कि मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा रितेश ने यह भी बताया कि उन्होंने शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ऑफिस को भी डिजाइन किया है।

स्पेन में सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फोटो और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। प्रियंका फिलहाल यूरोपीयन कंट्री स्पेन में अपनी स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इससे समय निकालकर वे स्पेन भी घूम रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे स्कूबा डाइविंग का मजा लेती दिख रही हैं। इस दौरान प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस के भाई फ्रेंकलिन जोनस भी थे। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कुछ ऐसे दिन होते हैं, जब स्ट्रेस को शांत करने की जरूरत पड़ती है!

इससे बेहतर क्या हो सकता है कि पानी के अंदर ईश्वर की बनाई प्रकृति को एक्सप्लोर करने का मौका मिले। मैं खुद को काफी गौरवांवित महसूस कर रही हूं कि सिटाडेल की कैमरा एंड क्रू टीम ने मुझे अपनी पार्टी में शामिल किया। प्रियंका ने वीडियो में समुंदर के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है। इसमें चारों तरफ मछलियां दिखाई दे रही हैं और इनके बीच प्रियंका तैर रही हैं। प्रियंका जल्द ही द मैट्रिक्स : रीसरेक्शंस में भी दिखाई देंगी।

riteish deshmukh,shahrukh khan,priyanka chopra,vicky kaushal,iphone,citadel,bollywood news in hindi

10 ऑडिशन क्लियर किए तो 1000 में फेल भी हुआ : विक्की

एक्टर विक्की कौशल हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई उनकी फिल्म सरदार उधम को लेकर चर्चा में हैं। सरदार उधम सिंह के रोल के लिए विक्की की खूब तारीफ हो रही है। आज फिल्म इंडस्ट्री और फैंस विक्की की एक्टिंग का लोहा मानते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें एक रोल पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। विक्की ने जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब आप ऑडिशन देने वाले होते हैं तब आपको पता चलता है कि आप कितने पानी में हैं क्योंकि इस दौरान आप 100 से 1000 लोगों के साथ कम्पीट कर रहे होते हैं।

आप हजारों एक्टर्स की लाइन में लगते हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। उनमें से कुछ वाकई में काफी अच्छी एक्टिंग करते हैं। उन्हें देख मनोबल और डाउन हो सकता है और आपका चैलेंज और बढ़ सकता है। आपको हर दिन ना जाने कई बार ऑडिशन्स देने पड़ते हैं। अगर आप उसमें अच्छा करते हैं तो फिर कॉन्फिडेंस आता है। लोगों को इस बारे में नहीं पता कि अगर मैं 10 ऑडिशन क्लियर कर पाया हूं तो फिर मैंने 1000 ऑडिशन फेल भी किए हैं। सबको लगता है कि अरे ये तो आसानी से मिल गया होगा, मगर ऐसा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर