न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश ने तारीफ में लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट, अजय ने काजोल को ऐसे किया बर्थडे विश

‘सितारे जमीन पर’ है फेम अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख आज मंगलवार (5 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 38 साल की हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 1:17:39

2 News : जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश ने तारीफ में लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट, अजय ने काजोल को ऐसे किया बर्थडे विश

‘सितारे जमीन पर’ है फेम अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख आज मंगलवार (5 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 38 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री के साथी जेनेलिया को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच जेनेलिया के पति एक्टर रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट साझा कर जेनेलिया के प्रति अपने प्यार और भावनाओं को जाहिर किया। रितेश ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया। रितेश ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी बाइको, मेरी जान।

आज सिर्फ आपका जन्मदिन नहीं है, बल्कि मुझे ये याद दिलाने का दिन भी है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे तुम्हारा साथ मिला। आप एक ऐसी महिला हैं जो न सिर्फ मुझे हंसाती हैं बल्कि मेरे बच्चों की सबसे अच्छी मां भी हैं, एक प्यार करने वाली बेटी और एक सच्ची दोस्त भी हैं जो हर समय साथ खड़ी रहती हैं। आप एक साथ कई जिम्मेदारियों को संभालती हो, सबके लिए कितना कुछ करती हो। आप वो ताकत हैं जिसके कारण हमारे परिवार के सबसे खूबसूरत पल बनते हैं, भले ही आप थकी हो, लेकिन हमेशा हमें जोड़ कर रखती हो।

आप अक्सर मुझे शर्मिंदा कर देती हैं, कभी चिढ़ाकर, कभी दोस्तों के सामने मजेदार कहानियां सुनाकर, और कभी अपनी हंसी से माहौल बनाकर। लेकिन मुझे आपकी इन सब चीजों से बहुत प्यार है, क्योंकि आप इन सबके बीच हमेशा मेरा साथ निभाती हैं। आप मेरी सबसे बड़ी हिम्मत हो, मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर। आप मेरी जिंदगी की हर मुश्किल और खुशी में मेरी साथी हो। आप हमारे घर की धड़कन हो और वो इंसान हैं जिनके पास हमारे बच्चे सबसे पहले जाते हैं। आज आपका दिन है और मैं चाहता हूं कि आप ये महसूस करो कि आप हमारे लिए कितनी खास हो।

आप हंसी, प्यार, आराम और बिना रुकावट वाली नींद की पूरी हकदार हो। मैंने भगवान से जो भी मांगा, उससे कहीं ज्यादा मुझे आपके रूप में मिला। मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं, जिसे मैं शब्दों में नहीं कह सकता, लेकिन अपनी पूरी जिंदगी में मैं ये दिखाने की कोशिश करता रहूंगा।” उल्लेखनीय है कि रितेश और जेनेलिया की पहली मुलाकात साल 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने फरवरी 2012 में शादी की।

पहले उन्होंने मराठी रीति-रिवाज से हिंदू शादी की और अगले दिन चर्च में एक क्रिश्चियन वेडिंग की। उनके दो बेटे रियान और राहिल हैं। जेनेलिया ने ‘सितारे जमीन पर’ के साथ करीब 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। फिल्म हिट रही और फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया। रितेश की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी और यह भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

51 साल की हुईं काजोल, पति अजय देवगन ने फोटो शेयर कर लिखा…

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल आज मंगलवार (5 अगस्त) को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। काजोल के पति एक्टर अजय देवगन ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट में दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अजय ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन फिर आप अपनी आंखें घुमा लोगी तो...जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।”

काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “माय मम्मा बर्थडे।” काजोल ने जवाब में लिखा, "लव यू बेबी गर्ल।” एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लाल दिल वाली इमोजी बना काजोल को शुभकामनाएं दी हैं। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सरजमीं’ थी। इसमें इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी थे।

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म को फैंस से कुछ खास रिस्पोंस नहीं मिला। दूसरी ओर, अजय की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज हुई थी। काजोल ने साल 1994 में फिल्म ‘गुंडाराज’ की शूटिंग के दौरान अजय के साथ डेटिंग शुरू की थी। साल 1999 में दोनों ने महाराष्ट्र के रीति-रिवाज से शादी की। साल 2003 में न्यासा और साल 2010 में युग का जन्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी