न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तब बेरोजगार हो गए थे रितेश! ‘विस्फोट’ की शूटिंग शुरू, आयुष्मान ने मर्लिन मुनरो से की ताहिरा की तुलना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 12:44:25

तब बेरोजगार हो गए थे रितेश! ‘विस्फोट’ की शूटिंग शुरू, आयुष्मान ने मर्लिन मुनरो से की ताहिरा की तुलना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। रितेश अक्सर पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ रील्स बनाते रहते हैं और शेयर करते हैं। इन्हें फैंस भी खूब मजे से देखते हैं। अब रितेश ने बताया कि जब टिक टॉक बैन हुआ तो वे लगभग बेरोजगार हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान रितेश बोले कि 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो मैं टिक टॉक के संपर्क में आया। मैंने सोचा कि लोगों के चेहरे पर इसके जरिए स्माइल लाई जा सकती है इसलिए मैंने टिक टॉक पर वीडियो बनाना शुरु कर दिया।

लेकिन जल्द ही टिक टॉक बैन हो गया जिससे मैं काफी परेशान हो गया। मुझे लगा कि जैसे मैं बेरोजगार हो गया। मैं सोचने लगा–‘हे भगवान, अब मैं क्या करूं, जो काम था वो तो चला गया। लेकिन फिर मुझे रील्स बनाने का आइडिया आया और मैं जेनेलिया के साथ मिलकर रील्स बनाने लगा। पिछले दिनों रितेश व जेनेलिया कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) में पहुंचे थे, जहां दोनों ने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर खूब मस्ती की।

riteish deshmukh,visfot movie,ayushmann khurana,tahira kashyap,fardeen khan,bollywood news in hindi

11 साल बाद विस्फोट फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं फरदीन

अभिनेता फरदीन खान व रितेश देशमुख की फिल्म ‘विस्फोट’ की शूटिंग मंगलवार से मुंबई शुरू हो गई है। रितेश ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, फिल्म 'विस्फोट' का पहला दिन। यात्रा हुई शुरू। संजय, भूषण, कूकी और प्यारे दोस्त फरदीन के साथ काम करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं।' अभिषेक बच्चन अभिनीत ‘द बिग बुल’ बाले वाले कुकी गुलाटी ही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

फिल्म फिल्मकार संजय गुप्ता की व्हाइट फीदर फिल्म्स और भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले बन रही है। विस्फोट 2012 की वेनेजुएला की फिल्म ‘रॉक, पेपर, सिजर्स’ का ऑफिशियल रीमेक है। फरदीन-रितेश इससे पहले वर्ष 2007 में आई कॉमेडी फिल्म ‘हे बेबी’ में साथ नजर आए थे। फरदीन लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म दूल्हा मिल गया 2010 में रिलीज हुई थी।

riteish deshmukh,visfot movie,ayushmann khurana,tahira kashyap,fardeen khan,bollywood news in hindi

परिवार के साथ मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं आयुष्मान

एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट की थी। अब आयुष्मान ने ताहिरा के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें ताहिरा की शॉर्ट स्कर्ट हवा में उड़ रही है और आयुष्मान ने उन्हें मर्लिन मुनरो से कम्पेयर किया है। इस फोटो में उन्होंने कैप्शन दिया है, मर्लिन और मैं। फोटो को फैंस खूब पसंद करने के साथ मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने कमेंट किया, जहर हो एकदम देखते ही इंसान मर जाए। एक ने आयुष्मान की चप्पलों पर कमेंट किया है। दरअसल ताहिरा ने आउटफिट की मैचिंग चप्पलें पहनी हैं। आयुष्मान ब्लैक कपड़ों के साथ ग्रे चप्पल में दिख रहे हैं। इस पर फॉलोअर ने लिखा, काली चप्पलें नहीं मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर