न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रितेश बोले, कोई भी पड़ोसी देश हम पर नहीं चला सकता हुक्म, विजय-अनु ने पहलगाम हमले पर दी यह रिएक्शन

महाराष्ट्र के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे रितेश ने अपने पिता की जैसे राजनीति में जाने के बजाय एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 2:34:18

2 News : रितेश बोले, कोई भी पड़ोसी देश हम पर नहीं चला सकता हुक्म, विजय-अनु ने पहलगाम हमले पर दी यह रिएक्शन

महाराष्ट्र के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे रितेश ने अपने पिता की जैसे राजनीति में जाने के बजाय एक्टिंग को करिअर बनाया। वे कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। रितेश इन दिनों अपनी आगामी मूवी 'रेड 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें रितेश एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश इसके अलावा फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वे एक्टिंग तो कर ही रहे हैं, साथ ही डायरेक्टर की भूमिका भी निभा रहे हैं।

इस बीच रितेश ने फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले पर गुस्सा जाहिर किया है। रितेश से 26 पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाकर मार डाले जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है। देशभर से लोग छुट्टियां मनाने पहलगाम जाते हैं। अचानक आतंकी आकर गोलीबारी शुरू कर देते हैं। यह न केवल उन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए बड़ा आघात है।

हर आतंकी हमला हमारे समाज को तोड़ने की कोशिश करता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस मामले में कड़े कदम उठा रही है। कोई भी पड़ोसी देश हम पर हुक्म नहीं चला सकता। हमें एकजुट होकर यह बताना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीर हमारा है। उल्लेखनीय है कि हमले के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा है। मनोरंजन जगत के कई सितारे घटना पर आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। रितेश के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट हैं। वे अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे। साथ ही 'मस्ती 4' और 'धमाल 4' में भी उनका अहम रोल है।

riteish deshmukh,vijay deverakona,anu agarwal,actor riteish deshmukh,raid 2,actor vijay deverakonda,actress anu agarwal,aashiqui,pahalgam attack

विजय देवरकोंडा ने कहा, कश्मीर हमारा है और इसके थोड़े से भी शक की गुंजाइश नहीं है

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा ने भी पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। विजय की स्पीच जमकर वायरल हो रही है। विजय हाल ही में एक ईवेंट के दौरान हमले पर बात करते नजर आए। विजय ने हमले में मारे गए मासूमों की मौत पर दुख जताते हुए पाकिस्तान के लोगों को अच्छी शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। विजय ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं कश्मीर में हो रही हैं ये लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त करने के लायक नहीं हैं।

इन लोगों को शिक्षा और ज्ञान की बहुत जरूरत है। उनके पास बिजली और आवश्यक सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच नहीं है, फिर भी वे कश्मीर के लिए लड़ते रहते हैं, जो उनका है ही नहीं। विजय ने देश की जनता से कहा कि कश्मीर हमारा है और इसके थोड़े से भी शक की गुंजाइश नहीं है। कश्मीर हमारे ही देश का हिस्सा है। विजय इन दिनों 'किंगडम' फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

इस बीच ‘आशिकी’ फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है और मैं उन लोगों के प्रति अपना पूरा समर्थन व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस आतंकवादी हमले में अपनों को खोया। हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बढ़कर सजा दी जाएगी। जाहिर है, ऐसी घटना के बाद कोई भी चुप नहीं रहेगा। जहां कुछ लोग इसके लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं कुछ लोग मुस्लिम समुदाय पर आरोप लगा रहे हैं, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी