न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी : नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे किया याद, ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला लुक रिलीज, जानें…

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज शनिवार (4 सितंबर) को 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि ने पिछले साल 30 साल को दुनिया को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 1:06:24

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी : नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे किया याद, ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला लुक रिलीज, जानें…

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज शनिवार (4 सितंबर) को 69वीं बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि ने पिछले साल 30 साल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें कैंसर था। ऋषि को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषि की पत्नी नीतू कपूर ने भी अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक अनदेखी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैंने न्यूयॉर्क में अपने पिछले कुछ दर्दनाक सालों के दौरान ऋषिजी से बहुत कुछ सीखा। जब उनका ब्लड काउंट हाई हो जाता था, तब हम कैसे सेलिब्रेट करते थे।

जब लो महसूस करते थे, तब हम घर पर ही रहकर टीवी देखते थे और लजीज व्यंजन ऑर्डर करते थे। अभी भी कुछ अद्भुत क्षण इस उम्मीद में कि कीमोथेरेपी के अगले दौर में वो बेहतर होंगे...। आशा और मजबूत रहना, वही है जो उन्होंने मुझे सिखाया। हर दिन का मूल्य। हम हर दिन उन्हें याद करते हैं। मैं कल्पना कर सकती हूं कि वो अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित होते। मुझे यकीन है कि वो वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। जन्मदिन मुबारकर हो कपूर साहब।

ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद करते हुए उनके साथ की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में रिद्धिमा पिता की गोद में हैं। रिद्धिमा दो या तीन साल की लग रही हैं। ऋषि टीशर्ट पहने और कैप लगाए दिख रहे हैं। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा कि हाय पापा! हम आपको हर रोज मनाते हैं। हम आपको बहुत मिस करते हैं और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आप स्वर्ग के सबसे चमकदार सितारा हो। लव यू सितारों से भी आगे। हमेशा के लिए आपकी मुश्क।

शर्माजी नमकीन में ऋषि का किरदार निभाएंगे परेश

ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके फैंस को एक खास तोहफा मिला है। उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का पहला लुक रिलीज हो गया है। बताया जा रहा है कि ऋषि इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनके चरित्र को परेश रावल ने भी निभाया है। इसके साथ ही ट्विटर पर #RishiKapoor और #SharmajiNamkeen ट्रेंड हो रहा है।

इस पोस्टर में एक तरफ ऋषि तो दूसरी तरफ उसी लोकेशन और सेम लुक में परेश रावल हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट और मैकगफिन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, नवोदित हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक प्यारे 60 वर्षीय व्यक्ति की कहानी है। निर्देशन डेब्यू निर्देशक हितेश भाटिया ने किया है। फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहान, अभिषेक चौबे द्वारा निर्मित और कासिम जगमगिया द्वारा सह-निर्मित है। जूही चावला भी इसमें अहम किरदार निभाएंगी।


राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका