Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषभ की पत्नी ओलेसिया ने पति के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, मैं कसम खाती हूं कि तुम्हारे सपने पूरे करूंगी…

सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का हाल ही हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 35 साल के थे। ऋषभ अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 11:37:29

ऋषभ की पत्नी ओलेसिया ने पति के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, मैं कसम खाती हूं कि तुम्हारे सपने पूरे करूंगी…

सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का हाल ही हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे महज 35 साल के थे। ऋषभ अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने दिल्ली पहुंचे थे, जिस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अब ऋषभ की पत्नी मॉडल व एक्ट्रेस ओलेसिया नेदोबेगोवा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने पति के साथ बिताए पलों की ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं।

ओलेसिया ने ऋषभ को श्रद्धांजलि दी और इस दौरान वह इमोशनल होती दिख रही हैं। ओलेसिया ने लिखा, “मेरे पास शब्द नहीं है। तुमने मुझे छोड़ दिया मेरे प्यारे पति, दोस्त और पार्टनर। मैं कसम खाती हूं कि तुम्हारे सपने पूरे करूंगी। आप मरे नहीं हो आप मेरे साथ हो। मेरी आत्मा, मेरे दिल, मेरे प्यार, मेरे किंग।”

ऋषभ की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उन्होंने करवा चौथ के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कपल रस्में निभाता हुआ नजर आया था। बता दें कि ऋषभ ने रूस में पैदा हुईं ओलेसिया के साथ शादी की थी। एक इंटरव्यू में ऋषभ ने कहा था कि शादी के बाद लाइफ काफी एक्साइटिंग हो गई है खासकर मेरी वाइफ ओलेसिया के कारण, जो रूस से है। हमने भाषा और कल्चर को लेकर काफी चैंलेंज का सामना किया, लेकिन हमारी प्यार की भाषा ने मुश्किल समय में लड़ने में मदद की।

साल 2019 में हुई थी ऋषभ टंडन और ओलेसिया नेदोबेगोवा की शादी

ऋषभ, ओलेसिया के साथ मुंबई में रहते थे। उन्होंने ओलेसिया से साल 2019 में शादी की थी। ऋषभ का संगीत से रिश्ता बहुत गहरा था। उन्होंने कई ऐसे गाने बनाए जो अभी तक रिलीज नहीं हुए हैं। उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि वे अपने कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे और कई अधूरे ट्रैक्स को पूरा करने की तैयारी में थे। संगीत उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि एक साधना थी। ऋषभ ने पहले एल्बम की रिलीज के बाद 10 साल का ब्रेक लिया था।

परिवार की देखभाल की और बिजनेस को संभाला। इसके बाद साल 2020 में फिर से बतौर सिंगर अपनी कला पर फोकस किया। उन्होंने 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद गाना कंपोज किया। ऋषभ का स्टेज नाम 'फकीर' था। उनके फेमस गानों में 'कोई बात है', 'अजनबी शहर', 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के', और 'फकीर की जुबानी' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'फकीर-लिविंग लिमिटलेस' और 'रसना : द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनकी एक्टिंग और संगीत को इंडस्ट्री में खूब सराहा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका