न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rise & Fall : धनश्री ने तोड़ी 60 करोड़ एलिमनी लेने पर चुप्पी, अनाया को मिल चुके हैं 30-40 हजार शादी के प्रपोजल

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। इससे धनश्री काफी सुर्खियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 11:40:13

Rise & Fall : धनश्री ने तोड़ी 60 करोड़ एलिमनी लेने पर चुप्पी, अनाया को मिल चुके हैं 30-40 हजार शादी के प्रपोजल

मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। इससे धनश्री काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। इस बीच धनश्री ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से हुए तलाक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने 60 करोड़ रुपये एलिमनी लेने पर चुप्पी तोड़ी। धनश्री ने साथी कंटेस्टेंट सिंगर आदित्य नारायण से कहा कि आधिकारिक तौर पर लगभग एक साल हो गया है। यह जल्दी हुआ क्योंकि यह आपसी सहमति से हुआ था, इसलिए जब लोग एलिमनी कहते हैं, तो यह गलत है। सिर्फ इसलिए कि मैं कुछ नहीं कह रही।

आप कुछ भी कहते रहेंगे? मेरे माता-पिता ने मुझे केवल उन लोगों के सामने अपनी सफाई देना सिखाया है जिनकी मुझे परवाह है। उन लोगों को समझाने में समय क्यों बर्बाद करें जो आपको जानते तक नहीं हैं? हमारी शादी को चार साल हो गए थे। उससे पहले हमने 6-7 महीने डेट किया था। गुजारा भत्ते से जुड़े आरोपों पर धनश्री ने कहा कि आखिरकार, जब आप ऐसा होते देखते हैं तो आपको दुख होता है। इसकी जरूरत नहीं थी। इसमें कुछ भी सच नहीं है। मुझे यह सोचकर और भी बुरा लगा कि उसने ऐसा क्यों किया? कोई बात नहीं, मैं हमेशा उसका सम्मान रखूंगी, यही मेरा विश्वास है।

अब, मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को डेट कर सकती हूं। पिछले हफ्ते शो में धनश्री अपने कैरेक्टर पर सवाल उठाए जाने के बाद रो पड़ीं। धनश्री ने कहा था कि मैंने शो में कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, फिर भी मैंने कभी अपनी निजी जिंदगी को शो में नहीं घसीटा। मुझे बताया गया कि मैं प्रभावित हो रही हूं, लेकिन ये सच नहीं है, मुझे यह माहौल पसंद नहीं है। उल्लेखनीय है कि धनश्री और चहल की शादी साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद कपल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाता नजर आता था। बाद में कथित तौर पर साल 2024 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। उनका 20 मार्च को तलाक हो गया। इस बीच, चहल के आरजे महवश को डेट करने की खबरें हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

rise and fall,rise and fall show,dhanashree verma,choreographer dhanashree verma,yuzvendra chahal,dhanashree chahal,aditya narayan,anaya bangar,sanjay bangar,akriti negi,pawan singh

अनाया बांगर ने आकृति नेगी के साथ बातचीत में शादी को लेकर कहा…

‘राइज एंड फॉल’ शो में टांसजेंडर वुमैन अनाया बांगर भी चुनौती पेश कर रही हैं, जिनके पिता पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय बांगर हैं। सेक्स चेंज सर्जरी कराकर वो आर्यन से अनाया बनी हैं। शो के दौरान अनाया भी खुद से जुड़ी कई बातें बताती रहती हैं। अब अनाया ने बताया कि उन्हें शादी के हजारों प्रपोजल आ चुके हैं। एक ने तो शादी न करने पर उन्हें सुसाइड करने तक की धमकी दी। शो से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अनाया और आकृति नेगी बातचीत करती नजर आ रही हैं।

अनाया से आकृति पूछती हैं कि वो कंटेट बनाती हैं? जवाब में अनाया ने कहा कि हां, मैं वहां बस सच ही बोलती हूं। फिर आकृति ने पूछा कि उन्हें सोशल मीडिया पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? इस पर अनाया कहती हैं कि जितना हेट कमेंट सेक्शन में मिलता है, उतना ही प्यार मुझे DM में आता है। मुझे 30 से 40 हजार शादी के प्रपोजल आ चुके हैं। अनाया की ये बातें सुन आकृति हैरान रह जाती हैं।

अनाया ने कहा कि वे बिना कुछ जाने कहते हैं कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। शादी कर लो नहीं तो मार दूंगा खुद को। बता दें ‘राइज एंड फॉल’ में कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अरबाज पटेल, आरुष भोला, बाली, अर्जुन बिजलानी, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित जैसे सेलेब्स भी हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पिछले दिनों शो बीच में ही छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह