न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rise & Fall : उदित के बेटे आदित्य ने नेपोटिज्म को लेकर कही यह बात, आकृति ने पवन पर यूं लुटाया प्यार

हाल ही शुरू हुआ रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 11:57:46

Rise & Fall : उदित के बेटे आदित्य ने नेपोटिज्म को लेकर कही यह बात, आकृति ने पवन पर यूं लुटाया प्यार

हाल ही शुरू हुआ रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं जिसमें मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी शामिल हैं। इसके ताजा एपिसोड में आदित्य नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) को लेकर बात करते नजर आए। शो के एक और कंटेस्टेंट भोजपुरी स्टार पवन सिंह बोलते हैं कि जब आपके पिता सुपरस्टार हों तो इसकी भी कुछ दिक्कतें होती हैं या प्रेशर होता है। इस पर आदित्य बोलते हैं, देखिए ये नेपोटिज्म सबके साथ नहीं चलता है। उसके भी लेवल होते हैं।

हमने भी अपनी मेहनत की है, कर रहे हैं और करेंगे। हमारा पहला गाना जो फटा था, ‘राम जी की चाल देखो’, ‘रामलीला’ फिल्म से। वो बहुत चला था और अभी तो ऐसा लगता है कि शुरू हुआ है। इसके बाद आदित्य पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स के बीच यूनिटी को लेकर बात करते हैं। वे बोलते हैं कि मेरे हिसाब से सब गलत जा रहे हैं अरबाज समेत या मैं, धनश्री सभी और आज नॉमिनेशन के दौरान सब साफ दिख रहा है। कई मुद्दों को सुलझाना है और इसके लिए हमें बैठकर बात करनी होगी ताकि हमारी यूनिटी बनी रहे।

उल्लेखनीय है कि शो में सोसाइटी के 2 हिस्सों के बारे में बताया जा रहा है। एक ग्रुप में वर्कर्स तो एक में वीआईपी हैं। आदित्य की बात करें तो उनकी पहचान एक सिंगर, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता के रूप में है। उनका जन्म 6 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। आदित्य ने चार साल की उम्र में गाना शुरू किया और एक बाल कलाकार के रूप में कई गाने गाए। वे ‘सा रे गा मा पा’ जैसे सिंगिंग शो होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। आदित्य ने रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी भाग लिया, जहां वे रनर-अप रहे।

rise and fall,rise and fall show,aditya narayan,singer aditya narayan,host aditya narayan,aditya nepotism,udit narayan,pawan singh,akriti negi

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और आकृति नेगी में दिखी शानदार केमिस्ट्री

‘राइज एंड फॉल’ के हर एपिसोड में खूब सारा ड्रामा, इमोशन, पुरानी कहानी देखने को मिल रही है। पेंटहाउस में रह रहे पवन सिंह ने शुरुआत में आकृति नेगी को फिल्म ऑफर की थी। अब उनका और आकृति का नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। शो में आकृति को टास्क परफॉर्म करने का मौका मिला जिसमें उनका साथ देने के लिए पवन आगे आए। दोनों एक साथ दिखे और आखिर में आकृति ने एक्टर पर खूब प्यार लुटाया। वीडियो में आकृति एक टास्क वाली जगह पर दिखती हैं।

उनकी आंखों पर चश्मा है और उन्हें सामने वाले कंटेस्टेंट की मदद से पूरा टास्क कंप्लीट करना है। टास्क आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें एक जगह से शुरू कर लेफ्ट-राइट रास्तों से गुजरना होगा। हालांकि इस टास्क के दौरान पवन की हालत खराब हो गई। वे जैसे-तैसे टास्क पूरा करने में सफल हुए। हालांकि जिस तरह से पवन ने आकृति की मदद की, वो बहुत खुश हो गईं।

वह आखिर में बोलती दिखीं पवन जी, जिस पर वो जवाब देते हैं-हां जी। तब आकृति कहती हैं-आई लव यू। इसके बाद वे बोले-अरे बाबू थैंक्यू सो मच बेटा, लव यू। दोनों का अंदाज देख फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि उनके बीच कुछ तो है। बता दें आकृति MTV के शो ‘रोडीज 19’ का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही ‘स्प्लिट्सविला 15’ की विनर बनी थीं। एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह