न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिता की मौत के बाद रिद्धिमा और परिवार को किया गया ट्रॉल, फिर इनके साथ दिखीं हार्दिक की एक्स वाइफ

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर व एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर इस समय ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 11:59:28

2 News : पिता की मौत के बाद रिद्धिमा और परिवार को किया गया ट्रॉल, फिर इनके साथ दिखीं हार्दिक की एक्स वाइफ

दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर व एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर इस समय ‘फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ में नजर आ रही हैं। इसके माध्यम से रिद्धिमा पहली बार स्क्रीन पर दिख रही हैं। इस बीच रिद्धिमा ने पिता की मौत के बाद के दर्द को साझा किया है और बताया कि जब उनके उनका निधन हुआ था तब लोग उन्हें ताने मार रहे थे। उनके परिवार को सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके ट्रॉल किया गया। गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने कहा कि पिता की मौत के बाद लोग बहुत सेंसिटिव कमेंट करते थे।

वे कहते थे कि हम बहुत खुश दिख रहे हैं और बाहर जा रहे हैं और ऐसा कर रहे हैं। लेकिन आपको घर आकर देखना चाहिए था कि उस समय हमारी हालत क्या थी। हमने सार्वजनिक जगहों पर शांत दिखने का फैसला किया था जो पूरे परिवार के लिए एक मुश्किल फैसला था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि कोई अपना दुख जाहिर नहीं कर रहा तो वह दुखी नहीं है।

परिवार का कोई भी सदस्य पब्लिक प्लेस में जरा सा मुस्कुरा भी देता था तो लोग उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर देते थे। कैसे इतने बड़े सदमे को बर्दाश्त करते हुए भी परिवार सबके सामने शांत रहने की कोशिश करता था। मैं अभी तक अपने पिता की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई हूं। कैसे लोगों को केवल हमारे प्रिविलेज दिखते हैं लेकिन ये नजर नहीं आता कि सामने वाला किस इनसिक्योरिटी से गुजर रहा है। बता दें कि अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस वक्त पुरी दुनिया कोरोनावायरस की वजह से परेशान थी।

riddhima kapoot,ranbir kapoor,neetu kapoor,ranbir kapoor,rishi kapoor death,riddhima family,natasa stankovic,hardik pandya,natasa hardik,aleksandar alex

नताशा स्टैनकोविक और एलेक्जेंडर एलेक्स दिवाली पार्टी में हुए स्पॉट

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ सर्बिटाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक इन दिनों लाइमलाइट में हैं। हार्दिक से तलाक के बाद नताशा अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। चाहे वो कोई पार्टी हो या इवेंट हो नताशा को एलेक्स के साथ ही देखा जाता है। उनके अफेयर की अफवाह भी इंडस्ट्री में कई बार फैली है लेकिन इन पर दोनों ने अभी तक रिएक्ट नहीं किया है। नताशा, एलेक्स को अपना बेस्ट फ्रेंड बताती हैं।

अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आए। दिवाली पार्टी में नताशा ने एलेक्स के साथ स्टाइलिश लुक में एंट्री ली। इस दौरान नताशा की फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि नताशा तलाक से मूव ऑन कर चुकी हैं। नताशा ने पार्टी के दौरान ब्लैक और गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। मिनिमम ज्वैलरी के साथ लुक कैरी किया।

उन्होंने सिर्फ ईयररिंग्स पहन कर लुक सिंपल और एलिगेंट रखा। नताशा की हेयरस्टाइल ने सबका ध्यान खींच लिया। उल्लेखनीय है कि नताशा और हार्दिक का जुलाई में तलाक हो गया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर अलग होने का ऐलान किया था। हालांकि वे बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री