न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समारा ने नानी नीतू कपूर को दिया धक्का! रिद्धिमा ने बताई हकीकत, तारा की मां ने आदर पर साधा निशाना

हाल ही दिवंगत एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:09:01

2 News : समारा ने नानी नीतू कपूर को दिया धक्का! रिद्धिमा ने बताई हकीकत, तारा की मां ने आदर पर साधा निशाना

हाल ही दिवंगत एक्टर राज कपूर के नाती आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से शादी कर ली। जनवरी में दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी। शादी में कपूर परिवार के अलावा कई हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इनमें एक वीडियो था आदर की ममेरी बहन रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा और एक्ट्रेस नीतू कपूर का। वीडियो में तीनों पोज देने के लिए पैप्स के सामने आईं। इस दौरान समारा ने नानी नीतू के साथ कुछ ऐसा किया जो सुर्खियों में आ गया।

दरअसल समारा ने कैमरे के सामने नानी को वहां से साइड कर दिया। वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स को लगा कि समारा ने नानी को धक्का दिया है, तो कुछ ने कहा वो दुखी दिखाई दे रही हैं। अब इस पर रिद्धिमा ने रिएक्शन दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रिद्धिमा ने कहा कि पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। बेचारी बच्ची सिर्फ पोज देने की कोशिश कर रही थी। वह न तो परेशान थी और न ही किसी से नाराज थी, बल्कि समारा तो बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी।

इतनी एक्साइटेड की वो लगातार कार में कह रही थी कि ओह माय गॉड, मुझे यकीन है कि वहां फोटोग्राफर्स होंगे और मैं वहां ऐसे पोज दूंगी, वैसे पोज दूंगी। जब पैपराजी ने हमें साथ आने के लिए कहा, तो समारा सिर्फ अपने आप पोज देना चाहती थीं। उसने नानी को धक्का नहीं दिया। समारा खुद भी ऑनलाइन ये सब चीजें देखने के बाद हैरान थीं। समारा ने मुझसे पूछा कि उन्होंने नानी को कब धक्का दिया। वह तो बस खुद पोज देने की कोशिश कर रही थी। वह हाथ आगे बढ़ाने और कम्फर्टेबल होने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कभी किसी को धक्का नहीं दिया।

अलेखा आडवाणी के साथ शादी से पहले तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे आदर जैन

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने 21 फरवरी को शादी की है। अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। उन्होंने साल 2020 में अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था। अलेखा, तारा की काफी करीबी दोस्त थीं। हालांकि तारा ने दोनों की शादी को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उनकी मां ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। तारा की मां टीना सुतारिया ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा। टीना ने लिखा, “उन सभी को बधाई जो बिना किसी माफी या बिना किसी एक्सप्लेनेशन के अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए, जिसके वे हकदार थे, ये आसान नहीं है।

माना जा रहा है कि उन्होंने आदर पर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि आदर और तारा ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट किया था। आदर और अलेखा की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में आदर ने इनडायरेक्टली तारा के साथ अपने रिश्ते को टाइमपास बताया था। तारा और आदर साल 2023 में अलग हो गए थे। पिछले साल आदर और अलेखा की रोका सेरेमनी की फोटो सामने आईं। जब तारा और आदर एक साथ थे, तो उस दौरान अलेखा भी ज्यादातर दोनों के साथ रहती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड