न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अबीर गुलाल’ के बैन को सपोर्ट करने के बावजूद ट्रॉल होने से आहत हैं रिद्धि, कहा-मैंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो…

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर हर जगह नजर आया। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 11:27:03

‘अबीर गुलाल’ के बैन को सपोर्ट करने के बावजूद ट्रॉल होने से आहत हैं रिद्धि, कहा-मैंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो…

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर हर जगह नजर आया। ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड में एंट्री बैन हो गई है। पाकिस्तान के एक्टर फवाद खान 9 साल बाद ‘अबीर गुलाल’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे। फिल्म 9 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते इसे बैन कर दिया गया। फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर और रिद्धि डोगरा की अहम भूमिका थी। रिद्धि ने बैन का समर्थन किया इसके बावजूद उन्हें इस फिल्म में काम करने की वजह से जमकर ट्रॉल किया गया। उन्हें धमकियां मिलीं।

अब इस पर रिद्धि ने रिएक्शन दी है। रिद्धि ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुझे लोगों ने धमकियों भरे कॉल और मैसेज किए। फिल्म के मामले में मैंने अपने देश के लिए बोला था और अचानक से लोग मुझे फवाद के साथ काम करने की वजह से बुरा-भला कहने लगे। लोग बोले, अरे इसने तो एक पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम किया है। जैसे कि यही बात मेरी पर्सनलिटी को दिखाती हो। मैं अटल हूं, मुझे मत धमकाओ, मैं भी इसी देश की इतनी ही नागरिक हूं जितना कि आप लोग हैं।

जब मैंने इस फिल्म में काम किया, तो मैं अपने देश के कानूनों के बारे में अच्छी तरह से जानती थी। मैंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो मेरे देश के कानूनों के खिलाफ है। और आज, जब हम इस सिचुएशन में हैं, तो मुझे लगता है कि मैं अपने देश, अपनी सेना के साथ खड़ा होना चाहती हूं। और इसलिए नहीं कि मैं कोई जरूरी इंसान हूं, बल्कि इसलिए कि आप सब भी जरूरी हैं।

riddhi dogra,actress riddhi dogra,abir gulaal,abir gulaal movie,riddhi abir gulaal,fawad khan,vani kapoor,india vs pakistan,operation sindoor,pahalgam attack

बहुत डराने वाला था पहलगाम अटैक, जम्मू में लगातार रिश्तेदारों के संपर्क में थीं रिद्धि

रिद्धि ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा कि यह सब बहुत डरा देने वाला था। मैं जम्मू में पैदा हुई थीं और वहीं अपनी पढ़ाई भी की। हम जम्मू में अपनी फैमिली और अमृतसर में अपने रिश्तेदारों के साथ लगातार कॉन्टैक्ट कर रहे थे। पूरी तरह से ब्लैकआउट था। वे लोग अपने घरों से आसमान में सब कुछ देख सकते थे। यह बहुत बड़ी बेबसी वाली फीलिंग थी।

मैं बस दुआ कर रही थी और रो रही थी, और हमारे सैनिकों के लिए भी बहुत ग्रेटफुल महसूस कर रही थी, जो उस वक्त बॉर्डर पर मौजूद थे। यह ऐसा कुछ नहीं था जो आप किसी से चाहते हैं। यह बहुत हार्ड टाइम था सभी के लिए। बता दें 40 वर्षीय रिद्धि ‘जवान’, ‘टाइगर 3’ और ‘साबरमती एक्सप्रेस’ जैसी मूवी का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा रिद्धि कई टीवी शो और वेब सीरीज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ