न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज फिर ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट, अनिल ने ऐसे किया बेटे को विश

भारतीय मूल के मशहूर संगीतकार रिकी केज (43) चौथी बार दुनिया के प्रतिष्ठित सम्मान 67वें ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रिकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 2:21:54

2 News : भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज फिर ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट, अनिल ने ऐसे किया बेटे को विश

भारतीय मूल के मशहूर संगीतकार रिकी केज (43) चौथी बार दुनिया के प्रतिष्ठित सम्मान 67वें ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुए हैं। रिकी को उनके हालिया एल्बम 'ब्रेक ऑफ डॉन' के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट, या चैंट एल्बम की कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। वे तीन बार इस पुरस्कार पर कब्जा जमा चुके हैं। रिकी ने एएनआई के साथ बातचीत में कि कहा कि मैं पहले ही तीन ग्रैमी पुरस्कार जीत चुका हूं और यह मेरा चौथा नामांकन है। मुझे उम्मीद है कि मेरी चौथी जीत होगी।

पर्यावरण आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। 'ब्रेक ऑफ डॉन’ मेरे मन में संगीत की शक्ति के माध्यम से एक अधिक दयालु और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह भारत के प्राचीन रागों से प्रेरित है। ‘ब्रेक ऑफ डॉन’ के 9 गीतों में से हर एक प्राचीन भारतीय राग पर आधारित है। इसे मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बहुत सावधानी से तैयार किया गया है और यह भारत-आधारित कल्याण संगीत पर केंद्रित है।

बता दें रिकी मूल रूप से भारतीय हैं और अमेरिका में पैदा हुए हैं। साल 1981 में अमेरिकी शहर नॉर्थ कैरोलिना में एक पंजाबी-मारवाड़ी परिवार में रिकी का जन्म हुआ था। रिकी बचपन से ही संगीत के दीवाने थे। रिकी जब 8 साल के थे तो पेरेंट्स के साथ बेंगलुरु आ गए थे। यहां स्कूलिंग खत्म करने के बाद रिकी ने ऑक्सफोर्ड से डेंटल की डिग्री हासिल की है।

कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही रिकी संगीत की दुनिया में भी मशगूल रहते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) हेडक्वार्टर सहित कई प्रतिष्ठित जगहों पर प्रस्तुति दी है। रिकी ने 30 देशों में 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन हुए 34 साल के, कर चुके हैं कुछ फिल्मों में काम

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर के बेटे आज शनिवार (9 नवंबर) को 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर अनिल ने बेटे को खास अंदाज में बधाई दी है। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन की फोटो पोस्ट करने के साथ शुभकामनाएं दीं। जहां पहली तीन फोटो में हर्षवर्धन कैमरे के सामने खुलकर पोज दे रहे हैं, वहीं आखिरी तस्वीर में पिता-पुत्र की जोड़ी काले रंग के आउटफिट में हैं।

अनिल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, हर्ष! तुम्हें आज जिस जुनूनी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखना मेरी सबसे बड़ी खुशियों में से एक है। तुम्हारी ताकत, लचीलापन और जिस तरह से तुम निडर होकर अपने सपनों का पीछा करते हो, वह मुझे कभी-कभी डरा देता है और फिर जब तुम मुझे गलत साबित करते हो तो मुझे गर्व होता है...अपना रास्ता खुद बनाते रहो, चाहे वह कहीं भी ले जाए-तुमने हम सभी को पहले ही दिखा दिया है कि अपने दिल की बात सच में सुनना क्या होता है।

रोमांच, विकास और पागलपन से भरे एक और साल की शुभकामनाएं।” हर्ष ने साल 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वे 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'थार' जैसी फिल्मों में दिखे। हर्ष फिलहाल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री