Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिल्ली के प्रदूषण से आहत ऋचा ने वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा, स्वरा ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

इस समय देश की राजधानी में जबरदस्त वायु प्रदूषण फैला हुआ है। वहां की हवा जहरीली हो चली है। आम और खास हर कोई इस स्थिति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 12:58:31

2 News : दिल्ली के प्रदूषण से आहत ऋचा ने वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा, स्वरा ने ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

इस समय देश की राजधानी में जबरदस्त वायु प्रदूषण फैला हुआ है। वहां की हवा जहरीली हो चली है। आम और खास हर कोई इस स्थिति पर चिंता जता रहा है। सबको स्वास्थ्य की फिक्र सता रही है। इस बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो को री-शेयर करते हुए दिल्ली प्रदूषण को लेकर गुस्सा निकाला है। ऋचा ने लिखा, “दिल्ली में जीना यानी मौत की सजा...मेरे बचपन का शहर, मेरा स्कूल, मेरी जड़ें...खुद के प्रति उदासीनता और नफरत देखकर दिल टूट जाता है। राजनेता तब तक कुछ नहीं करेंगे जब तक हम अपने लिए बोलना नहीं सीख लेते।”

वीडियो में पटाखे फूटते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “1000 प्लस वायु गुणवत्ता सूचकांक का जश्न मनाते हुए।” इस पोस्ट पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक ने लिखा, “तुम सांस कैसे ले रहे हो? ये बहुत डरावना है।” दूसरे ने लिखा, “अगर तुम्हारी फैमिली मेंबर की शादी होती तो क्या करते।” एक और लिखते हैं, “AQI 20000 भी हो जाए तब भी दिल्ली वाले बॉम्ब पटाखे जलाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रैप चार लागू है। इसके बावजूद भी दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। इससे पहले ऋचा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह प्रदूषण के कारण बच्चा करने से कतरा रहीं थीं। अभिनेत्री ने कहा कि वह जलवायु की दशा देखकर अपने बच्चे का स्वागत करने से भी डर रही थीं। गर्मियों और सर्दियों में तापमान अपने चरम पर पहुंच रहे हैं। जलवायु की दशा हिली हुई है। बता दें ऋचा और अली फजल के इसी साल 16 जुलाई को बेटी हुई थी।

richa chadha,actress richa chadha,richa delhi pollution,richa video,richa ali fazal,richa upset,swara bhasker,actress swara bhasker,swara trollers स्वरा को उनके लुक और बढ़ते वजन के कारण यूजर्स ने किया ट्रॉल

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा को इन दिनों लुक्स को लेकर जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही स्वरा पति फहाद अहमद संग मौलाना सज्जाद नोमानी से मिलने गई थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में स्वरा नो मेकअप लुक और बेहद ही सिंपल आउटफिट में नजर आईं। इसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

लोग उनकी पुरानी फोटो को बराबर में लगाकर तब और अब में फर्क बता रहे हैं। लोग कहने लगे कि शादी के बाद उनकी लाइफस्टाइल में कितना फर्क आ गया है। पहले कैसे रहती थी और अब सिर पर दुपट्टा पहनने लगी है। हालांकि स्वरा को अपने बदले लुक और बढ़ते वजन से कोई फर्क नहीं पड़ता। स्वरा ने अब इन ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है। स्वरा ने लिखा, “मुझे पता ही नहीं चला कि मेरी शादी के बाद मेरे कपड़ों की पसंद नेशनल साइबर डिबेट का विषय बन जाएगी।

शादी के बाद मेरी कुछ और तस्वीरें हैं जो संघी कीड़ों को उनके गोबर के लिए और चारा देंगी। मुझे इस बात का बेहद दुख है कि फहाद अहमद आपके पिछड़े विचारों और मुस्लिम पति के खांचे में फिट नहीं बैठ रहे।” स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को फहाद के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस ने पिछले साल 23 सितंबर को बेटी राबिया को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका