न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हंसल मेहता के बाद अब इस एक्ट्रेस ने किया शिल्पा शेट्टी का समर्थन, कोर्ट जाने को बताया सही

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Aug 2021 1:41:14

हंसल मेहता के बाद अब इस एक्ट्रेस ने किया शिल्पा शेट्टी का समर्थन, कोर्ट जाने को बताया सही

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। कुंद्रा के कारण शिल्पा की भी बदनामी हो रही है। शिल्पा ने कुछ न्यूज पोर्टल्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ गलत, भ्रामक और छवि बिगाड़ने वाली सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज कराया है। जैसा कि बॉलीवुड का रिवाज है बुरे समय में साथी किनारा कर लेते हैं, शिल्पा के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि कुछेक लोग लीक से हटकर चलते हैं और वे मुसीबत में किसी का साथ नहीं छोड़ते। एक्ट्रेस ऋचा चड्डा इन्हीं में से एक हैं। उन्होंने शिल्पा का खुलकर समर्थन किया है।

ऋचा ने ट्वीट कर शिल्पा का बढ़ाया हौसला

ऋचा ने ट्वीट के माध्यम से शिल्पा का पक्ष लिया। ऋचा ने लिखा कि आपने मर्दों की गलतियों के लिए औरतों को दोष देने का एक राष्ट्रीय खेल बना लिया है। मुझे खुशी है कि शिल्पा इसके लिए कोर्ट में गई हैं। इससे पहले निर्माता हंसल मेहता भी शिल्पा के साथ खड़े दिखे थे। उन्होंने शिल्पा को अकेले छोड़ देने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि यदि आप शिल्पा के लिए खड़े नहीं हो सकते, तो कम-से-कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला करने दीजिए। उनके सम्मान और उनकी प्राइवेसी को बने रहने दीजिए। अच्छे वक्त में सभी साथ पार्टी करते हैं पर बुरे वक्त में एकदम शांति छाई रहती है। सच जो भी हो, लेकिन नुकसान तो पहले ही हो चुका है।


सुपर डांसर… में नहीं आने से शिल्पा को हो चुका है इतना नुकसान

शिल्पा के काम पर भी काफी असर पड़ रहा है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा सोनी टीवी पर प्रसारित रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर नहीं जा रही हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया से तो दूरी बना ही ली है। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। इन कारणों से शिल्पा को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट पर नहीं आने से शिल्पा को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। हालांकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर शो छोड़ने का एलान नहीं किया है और न ही मेकर्स ने कुछ ऐसा इशारा किया है। पिछले दो हफ्तों से शिल्पा की जगह करिश्मा कपूर, जैनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बतौर स्पेशल गेस्ट दिखे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका