न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋचा और अली ने किया बेटी के नाम का खुलासा, BB 18 में ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करेंगे ये 2 दिग्गज

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल कुछ समय ही पहले माता-पिता बने हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। ऋचा फिलहाल

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 7:58:56

2 News : ऋचा और अली ने किया बेटी के नाम का खुलासा, BB 18 में ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करेंगे ये 2 दिग्गज

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल कुछ समय ही पहले माता-पिता बने हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। ऋचा फिलहाल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। ऋचा ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि अब कपल ने उसके नाम का खुलासा कर दिया है। दरअसल ऋचा व अली ने हाल ही में एक मैगजीन ‘वोग’ के लिए बेटी के साथ फोटोशूट कराया और पहली बार उसके बारे में बात की। इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल है।

अली ने कहा कि एक बच्चा आ जाने से वह खालीपन भर जाता है, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था। यह हिस्सा मुझे हमेशा हैरान करता रहता है। अब काम करना बहुत मुश्किल लगने लगा है। जब मैं घर से बाहर निकलता हूं तो मुझे बहुत एंग्जाइटी होती है, क्योंकि मैं बस अपनी बच्ची जुनैरा को हर समय देखना चाहता हूं और ऋचा और उसके आस-पास रहना चाहता हूं। उल्लेखनीय है कि जुनैरा एक अरबी नाम है, जिसका मतलब है गाइडिंग लाइट, जबकि इंग्लिश में इस शब्द का मतलब है फ्लावर ऑफ पैराडाइज।

ऋचा ने प्रसवोत्तर के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो लोगों से कहती हैं कि जब भी वो मूडी महसूस करती हैं, तो उन्हें गंभीरता से ना लें। बता दें कि ऋचा और अली ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी और जुलाई 2024 में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋचा को आखिरी बार मई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में देखा गया था। दूसरी ओर अली ने ‘मिर्जापुर 3’ वेब सीरीज में ‘गुड्डू भइया’ के रूप में एक बार फिर से लोगों का दिल जीता था।

सलमान के ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी होने से ‘बिग बॉस’ होस्ट करने का इन्हें मिला मौका

इस समय कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ ने धूम मचाई हुई है। इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सुपरस्टार सलमान खान की जगह मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर और एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी शो की होस्टिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं। सलमान फिलहाल ‘सिकंदर’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इसी कारण उनके लिए ‘वीकेंड का वार’ की शूटिंग के लिए समय निकाल पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

‘सिकंदर’ की शूटिंग 22 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो चुकी है और सलमान दिवाली से पहले शूटिंग के चलते काफी व्यस्त थे। हालांकि दिवाली के मौके पर उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक लिया, लेकिन अब फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन के चलते उन्हें फिर से शूटिंग में शामिल होना पड़ा। सलमान की प्राथमिकता फिल्म के शेड्यूल को पूरा करना है।

इस बीच फैंस, एकता और रोहित की होस्टिंग को लेकर उत्सुक हैं। एकता अपनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचेंगी और कंटेस्टेंट के साथ वक्त बिताएंगी। वह कुछ खास टास्क भी दे सकती हैं। दूसरी ओर रोहित की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इस हफ्ते शायद किसी को घर से बाहर नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री