न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया को नहीं करवा चौथ पर यकीन, आयुष्मान ने ऐसे किया ‘बधाई हो’ को याद, शाहिद के साथ वत्सल!

एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी 14 अगस्त को लोंग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ हुई थी। रिया ने बहन सोनम कपूर की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 2:02:46

रिया को नहीं करवा चौथ पर यकीन, आयुष्मान ने ऐसे किया ‘बधाई हो’ को याद, शाहिद के साथ वत्सल!

एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी 14 अगस्त को लोंग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ हुई थी। रिया ने बहन सोनम कपूर की जैसे ट्रेडिशनल लाल जोड़े और धूमधाम के साथ शादी नहीं की थी। रिया का पहला करवा चौथ आने वाला है। इससे पहले उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियों में है। रिया ने साफ किया है कि वे करवा चौथ में यकीन नहीं रखतीं। रिया ने लिखा है, कृपया मेरे पास करवा चौथ गिफ्टिंग और कोलैबोरेशन के लिए न आएं। इस पर मैं और करण यकीन नहीं करते हैं। हम उन कपल्स का सम्मान करते हैं जो इसे मानते हैं और उनके साथ त्योहार का मजा ले सकते हैं। लेकिन यह मेरे लिए या हमारे लिए नहीं है।

इसलिए मैं ऐसा कुछ प्रमोट नहीं कर सकती जिस पर यकीन न करूं और यह जिस मंशा से मनाते हैं उस पर भी सहमत नहीं हूं। अब मुझे लगता है कि अगर हम अपनी और एक-दूसरे की केयर करते हैं तो हमें अच्छा रहना चाहिए। मैं ये सब सिर्फ इसलिए लिख रही हूं कि कुछ ऐसे ही अजनबी लोगों को मुझे ये समझाने की पड़ी है कि मैं पागलपन कर रही हूं, मुझे ये करना चाहिए, ये मेरा पहला करवा चौथ है। नहीं, शुक्रिया। आगे बढ़ें? अगर आपने ये पढ़ लिया है तो ये बकवास बताने के लिए शुक्रिया। उम्मीद है आपने अपने संडे का मजा लिया होगा। उल्लेखनीय है कि रिया की मां सुनीता कपूर करवा चौथ धूमधाम से मनाती हैं। उनकी पार्टी में कई सेलेब्स शामिल होते हैं।

rhea kapoor,badhai ho movie,vatsal sheth,shahid kapoor,karan boolani,ayushmann khurana,bollywood news in hindi

बधाई हो फिल्म की रिलीज के 3 साल पूरे, यूनीक सबजेक्ट के साथ रही थी हिट

नीना गुप्ता, गजराज राव और आयुष्मान खुराना स्टारर 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल की थी। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी बधाई हो को रिलीज हुए सोमवार (18 अक्टूबर) को 3 साल हो गए। आयुष्मान ने खुलासा किया कि वे इस फिल्म के साथ समाज में पॉजिटिव इंपैक्ट पैदा करके बहुत खुश हैं। आयुष्मान ने कहा कि मेरी अधिकांश फिल्में परिवार के साथ देखने और जुड़ने के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश रहता है। सबसे खास बात फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन करने वाली होती है। मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिलने का सौभाग्य मिला जो नई के साथ अनूठी थी।

मैं आभारी हूं कि बधाई हो ने भारत में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू की कि समाज को देर से प्रेग्नेंसी पर कैसा रिएक्शन देना चाहिए। जब ऐसी चीजें होती हैं तो समाज हमें एक निश्चित तरीके से रिएक्ट करने के लिए तैयार करता है। हम चाहते थे कि लोग इस मुद्दे को ज्यादा समावेशी नजरिए से देखें और उन्हें बताएं कि इसे गलत रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे दिवंगत सुरेखा सीकरीजी जैसी शानदार कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला। उनसे मैंने जीवन के कुछ सबक सीखे।

rhea kapoor,badhai ho movie,vatsal sheth,shahid kapoor,karan boolani,ayushmann khurana,bollywood news in hindi

टार्जन द वंडर कार के हीरो वत्सल सेठ ने शेयर की फोटो

एक्टर वत्सल सेठ भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर रहकर फैंस से जुड़े रहना पसंद करते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अभिनेता शाहिद कपूर के साथ दिख रहे हैं। फोटो में शाहिद और वत्सल अपने एक दोस्त के साथ पोज दे रहे हैं। शाहिद ने ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट तथा वत्सल ऑल ब्लैक वीयर में हैं। इस अनदेखी फोटो को शेयर कर वत्सल ने शाहिद को टैग करते हुए लिखा, बीते दिनों का धमाका... शाहिद क्या तुमको ये याद है।

इससे पहले वत्सल ने शाहरुख खान के साथ शूटिंग के दौरान की फोटो शेयर की थी। वत्सल ने साल 2004 में आई फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके अपोजिट आयशा टाकिया थीं। बड़े पर्दे पर कुछ खास रिस्पोंस नहीं मिलने पर वत्सल ने एक बार फिर से टीवी की दुनिया से नाता जोड़ लिया। वत्सल सबसे पहले 1996 से 2000 तक सीरियल जस्ट मोहब्बत में नजर आए थे। वत्सल की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2017 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव