वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज शनिवार को विवाह के बंधन में बधंने जा रही हैं। रिया बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रिया की शादी उनके जुहू स्थित घर पर ही होगी। शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। इसमें खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। घर की कुछ फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह लाइटिंग से सजा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह 2-3 दिन तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि अनिल की बड़ी बेटी सोनम की शादी 2018 में फैशन एंटरेप्रीन्यूर आनंद आहूजा से हुई थी।














