न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत मामले में क्लीन चिट मिलने पर सिर्फ पैरेंट्स के लिए खुश थीं रिया, राहत नहीं मिलने पर SC पहुंचीं जैकलीन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 1:04:52

2 News : सुशांत मामले में क्लीन चिट मिलने पर सिर्फ पैरेंट्स के लिए खुश थीं रिया, राहत नहीं मिलने पर SC पहुंचीं जैकलीन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने तब सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (33) को हिरासत में ले लिया था। रिया पर सुशांत को मौत के लिए उकसाने का आरोप लगा था। करीब 4 साल 6 महीने तक यह केस चला, जिसके बाद CBI ने इस मामले में क्लोजिंग रिपोर्ट दी और रिया को इस साल 22 मार्च को क्लीन चिट मिल गई। अब रिया ने एऩडीटीवी के कॉनक्लेव में बताया कि इस केस का उन पर और परिवार पर क्या असर पड़ा और इसने कैसे सबकुछ बदलकर रख दिया।

रिया को जब क्लीन चिट मिली तो वह रोने लगी थीं। रिया ने कहा कि उस दिन मेरे घर में सब रो पड़े। मैंने अपने भाई को गले लगाया और फूट-फूट कर रो पड़ी। जब मैंने पैरेंट्स को देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि हम सब हमेशा के लिए बदल गए हैं। अब हम पहले जैसे बेफिक्र नहीं रहे। उस पल ने हमें हमेशा के लिए बदल दिया। जिस दिन यह हुआ, मेरी मॉम ने बताया कि न्यूज चैनल बता रहे हैं कि सीबीआई ने मुझे क्लीन चिट दे दी है। मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने सोचा कि यह सच नहीं हो सकता, मीडिया तो वैसे भी सच नहीं दिखाता। मैंने तब तक इंतजार किया जब तक मेरे वकील ने मुझे इसकी पुष्टि नहीं कर दी।

जब मुझे क्लीन चिट मिली, तो मैं खुश नहीं थी। असल में मुझे पता था कि मेरा कोई बहुत करीबी चला गया है और इसे कोई नहीं बदल सकता। लेकिन मुझे पैरेंट्स के लिए थोड़ी राहत मिली। वो समाज में रहते हैं और लगातार लोगों का सामना करते रहते हैं। उनके लिए हालात बहुत मुश्किल हो गए थे। मुझे लगा कि शायद अब वो थोड़ा और आजादी से घूम-फिर सकेंगे। लोगों ने मुझसे कहा कि वह तुम्हारी वजह से नहीं गया। मुझे हमेशा से पता था कि मैंने कुछ नहीं किया है। लेकिन जब क्लीन चिट मिली, तब भी मुझे कोई खुशी नहीं हुई। मैं सिर्फ पैरेंट्स के लिए खुश थी।

बता दें 8 सितंबर 2020 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था। उन पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया गया था और 7 अक्टूबर 2020 को जमानत मिलने से पहले उन्हें 28 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। रिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह कुछ समय पहले ‘रोडीज XX’ में गैंग लीडर के रूप में दिखी थीं। रिया कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2021 में आई ‘चेहरे’ थी।

rhea chakraborty,actress rhea chakraborty,rhea parents,rhea clean chit,sushant singh rajput,sushant suicide case,jacqueline fernandez,actress jacqueline fernandez,jacqueline supreme court,sukesh chandrasekhar

जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में की थी ED द्वारा दर्ज FIR रद्द करने की मांग

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (40) ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जैकलीन की इस याचिका पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच 22 सितंबर को सुनवाई करेगी। जैकलीन ने हाईकोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी और निचली अदालत द्वारा चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश को भी चुनौती दी थी।

हालांकि 3 जुलाई को हाईकोर्ट ने जैकलीन की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला सिर्फ सुनवाई के दौरान निचली अदालत में हो सकता है। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया है। ED द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में कहा गया कि सुकेश के आपराधिक गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद जैकलीन ने उससे महंगे गिफ्ट और ज्वैलरी ली थी।

जैकलीन ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें सुकेश के आपराधिक इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनके खिलाफ ED की कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है, वह निर्दोष हैं। जैकलीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म ‘फतेह’ भी रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट सोनू सूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह