एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज यानी 1 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो रिया काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं लेकिन पिछले साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद वे लाइमलाइट में आईं। रिया, सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं और शक की सूई उनकी ओर भी घूमी। काफी समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद अब रिया फिर से इस पर धीरे-धीरे सक्रिय होने लगी हैं।
सुशांत के मामले में रिया की भूमिका को लेकर कई यूजर्स उनसे खफा हैं और वे अपनी भावनाएं जता भी देते हैं। रिया को आज फिर कुछ ऐसे यूजर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक बच्चे के लिए मदद की गुहार लगा रही हैं।














