Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'फिल्ममेकर्स को शर्म आनी चाहिए' - 'कांतारा: चैप्टर 1' देख राम गोपाल वर्मा हुए हैरान, ऋषभ शेट्टी की की जमकर तारीफ़

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे और दिग्गज निर्देशक भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ़ कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म ने अपनी सिनेमैटिक भव्यता, सांस्कृतिक गहराई और भावनात्मक जुड़ाव के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 6:52:46

'फिल्ममेकर्स को शर्म आनी चाहिए' - 'कांतारा: चैप्टर 1' देख राम गोपाल वर्मा हुए हैरान, ऋषभ शेट्टी की की जमकर तारीफ़

'कांतारा: चैप्टर 1' ने रिलीज़ के साथ ही भारतीय सिनेमा में तहलका मचा दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस मेगा फिल्म को न केवल दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे और दिग्गज निर्देशक भी इस फिल्म की खुलकर तारीफ़ कर रहे हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म ने अपनी सिनेमैटिक भव्यता, सांस्कृतिक गहराई और भावनात्मक जुड़ाव के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

फिल्म को लेकर सबसे चौंकाने वाली और प्रशंसनीय प्रतिक्रिया फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की रही, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, "कांतारा एक चमत्कारी अनुभव है। भारत के हर फिल्ममेकर को इस फिल्म को देखकर शर्म आनी चाहिए। बीजीएम, साउंड डिज़ाइन, सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स और प्रोडक्शन डिज़ाइन में जो मेहनत ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम ने की है, वह अविश्वसनीय है। कंटेंट तो बोनस है, असली कमाल तो इसकी टेक्निकल क्वालिटी है। @HombaleFilms को सलाम जिन्होंने इस विजन को बिना समझौता किए समर्थन दिया। मैं तय नहीं कर पा रहा कि ऋषभ एक महान अभिनेता हैं या महान निर्देशक।"

सिर्फ राम गोपाल वर्मा ही नहीं, बल्कि संदीप रेड्डी वांगा, जिन्होंने अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और हालिया एनिमल जैसी हिट फिल्में बनाई हैं, उन्होंने भी इस फिल्म को "भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे अनोखा मास्टरपीस" बताया। उनके अनुसार, ऋषभ शेट्टी का यह "वन मैन शो" एक सिनेमाई तूफान है।

जूनियर एनटीआर, जो आरआरआर और वॉर 2 जैसी फिल्मों से दुनियाभर में मशहूर हुए हैं, ने भी फिल्म की टीम को बधाई दी और ऋषभ को एक बेहतरीन एक्टर और निर्देशक कहा।

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने 'कांतारा: चैप्टर 1' को "साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर" कहा और पूरी टीम को बधाई दी।

गोपीचंद ने इसे "एक विस्मयकारी सिनेमैटिक अनुभव" बताया और खासतौर पर ऋषभ शेट्टी के ड्यूल रोल (अभिनेता और निर्देशक) की सराहना की।

प्रसांत वर्मा, जो प्रसांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा हैं और जय हनुमान जैसी आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं, ने भी ऋषभ शेट्टी की पूरी भक्ति और समर्पण की प्रशंसा करते हुए लिखा कि वे कुछ दृश्यों को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रहे।

संगीतकार देवी श्री प्रसाद, जो पुष्पा जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने भी फिल्म की टीम को 'सुपर ब्लॉकबस्टर' की शुभकामनाएं दीं और ऋषभ शेट्टी को शानदार परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी।

'कांतारा: चैप्टर 1' को होम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी परियोजनाओं में गिना जा रहा है, जिसमें बी. अजनीश लोकनाथ (संगीत), अरविंद कश्यप (सिनेमैटोग्राफी) और विनेश बंग्लान (प्रोडक्शन डिज़ाइन) जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने मिलकर फिल्म की रचनात्मकता को नई ऊंचाई दी है।

यह फिल्म कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेज़ी में भी रिलीज़ की गई है। लोककथाओं, संस्कृति, भक्ति और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करती यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दे रही है।

ऋषभ शेट्टी की दूरदर्शिता, अभिनय कौशल और समर्पण ने 'कांतारा: चैप्टर 1' को एक ऐसे अनुभव में बदल दिया है, जिसे दर्शक सालों तक नहीं भूल पाएंगे। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय लोक-संस्कृति और आधुनिक सिनेमा के मेल का एक भव्य प्रतीक है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका