न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Be Happy: डांसिंग डैड के नाम सें बनाना चाहते थे फिल्म, अभिषेक नहीं सलमान खान थे रेमो डिसूजा की पहली पसंद

अभिषेक बच्चन को लेकर बनाई गई इस फिल्म के लिए रेमो की पसन्द अभिषेक बच्चन नहीं थे। रेमो डिसूजा इस फिल्म को पहले सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 9:27:59

Be Happy: डांसिंग डैड के नाम सें बनाना चाहते थे फिल्म, अभिषेक नहीं सलमान खान थे रेमो डिसूजा की पहली पसंद

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा ने अपनी अगली निर्देशित फिल्म Be Happy के शीघ्र ही अमेजन प्राइम पर प्रदर्शित होने की घोषणा आज एक पोस्टर जारी करते हुए दी। पोस्टर में अभिषेक बच्चन को एक चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ नृत्य की भूमिका में पेश किया गया है, जिससे स्पष्ट होता है फिल्म नृत्य पर आधारित है।

अभिषेक बच्चन को लेकर बनाई गई इस फिल्म के लिए रेमो की पहली पसंद सलमान खान थे। बात उन दिनों की है जब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की रेमो डिसूजा निर्देशित रेस-3 का प्रदर्शन हो चुका था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर वैसे तो 175 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन इस फिल्म की जबरदस्त आलोचना हुई थी।

रेमो डिसूजा के खराब निर्देशन, भयानक कथानक और स्टार कास्ट के औसत प्रदर्शन के लिए समीक्षकों और मूवी प्रेमियों ने एकमत से फिल्म की आलोचना की। यहां तक कि सलमान खान के प्रशंसकों ने भी फिल्म का बचाव नहीं किया और कहा कि वे चाहते हैं कि उनके पसंदीदा स्टार कुछ सार्थक सिनेमा करें। रेस 3 की रिलीज के बाद ट्विटर पर 'वी डोंट वांट दबंग 3' ट्रेंड हो गया था।

खैर उम्मीद नहीं थी कि सलमान फिर से रेमो के साथ काम करेंगे। हालाँकि, सलमान खान को रेमो के निर्देशन कौशल पर भरोसा था, इसी के चलते उन्होंने रेमो की अगली फिल्म डांसिंग डैड में काम करने की हामी भर दी थी। डांसिंग डैड में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली थीं।

रेस 3 की जबरदस्त आलोचना के बाद डांसिंग डैड के बारे में बात करते हुए रेमो ने मिड-डे से कहा था, "सलमान सर और मेरे बीच कोई समस्या नहीं है। हम एक और प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। मैं फिलहाल अपनी अगली फिल्म (वरुण धवन और कैटरीना कैफ के साथ 4डी डांस फिल्म) पर काम कर रहा हूँ। सलमान सर भारत में व्यस्त हैं, जिसके बाद वे दबंग 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। हम उसके बाद डांस आधारित फिल्म पर काम शुरू करेंगे।"

कहा तो यह भी जा रहा था कि डांसिंग डैड के लिए सलमान खान को नृत्य का प्रशिक्षण भी देना शुरू कर दिया गया था, लेकिन फिर अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि सिने गलियारों में इस फिल्म को लेकर चर्चा होना बन्द हो गई। कहा गया कि सलमान और रेमो के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह फिल्म बन्द हो गई है।

आज जब अचानक से रेमो ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया तो जेहन में पुरानी बातों की याद ताजा हो गई। दिमाग में तुरन्त रेमो की सलमान खान के साथ बनने वाली फिल्म डांसिंग डैड का ध्यान आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री