Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 11.96 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप पर रेमो ने शेयर की पोस्ट, ‘वनवास’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

फेमस कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत 7 अन्य लोगों पर हाल ही एक डांस ग्रुप ने 11.96 करोड़...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 1:26:21

2 News : 11.96 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप पर रेमो ने शेयर की पोस्ट, ‘वनवास’ फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

फेमस कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा समेत 7 अन्य लोगों पर हाल ही एक डांस ग्रुप ने 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अब रेमो ने एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि लोग अफवाहें फैला रहे हैं। रेमो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, “कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से हम लोगों को जानकारी मिली है कि हम लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज हुई है और बोला जा रहा है कि हम लोगों ने एक डांस ग्रुप के साथ धोखाधड़ी की है।

लेकिन मुझे बोलते हुए अफसोस हो रहा है कि इस तरह की खबरें क्यों फैलाई जा रही है। हम सभी लोगों से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और ये सारी खबरें झूठी हैं और लोग हमें लेकर अफवाह फैला रहे हैं। हम अपना केस वक्त पर छोड़ रहे हैं और जो भी मदद लगेगी हम लोग अथॉरिटी से मिलकर बात करेंगे। मैं अपने परिवार, दोस्तों और फैंस के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं और वो लोग जिस तरह से हम पर प्यार लुटाते हैं, हमारे लिए वो बेहद मायने रखता है।

उल्लेखनीय है कि एक 26 साल के डांसर ने 16 अक्टूबर को मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने धारा 465 (जालसाजी), 420 (धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता के तहत ये मामला दर्ज किया। FIR के मुताबिक डांसर और उसके ग्रुप के साथ साल 2018 से जुलाई 2024 के बीच चीट किया गया था। इस ग्रुप ने टीवी के एक शो में परफॉर्म कर ट्रॉफी जीती थी।

अनिल शर्मा की मूवी ‘वनवास’ में है नाना पाटेकर व उत्कर्ष शर्मा की मुख्य भूमिकाएं

पिछले साल ‘गदर 2’ से पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दशहरा के दिन अपनी नई फिल्म ‘वनवास’ का ऐलान किया था। इसके बाद से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर कई जिज्ञासाएं पैदा हो गईं। फिल्म में दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर और अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा मेन रोल में हैं। आज सोमवार (21 अक्टूबर) को मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया।

साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘इस क्रिसमस अपनों को पहचानिए। अनिल शर्मा एक बार फिर आपको एक इमोशनल रोलरकॉस्टर राइड पर ले जाने के लिए आ रहे हैं। वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।” पोस्टर में नाना और उत्कर्ष दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जी स्टूडियोज और अनिल पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी साझेदारी में ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनी हैं। अनिल हमेशा फिल्मों में इमोशन और परिवार का महत्व बताते दिखते हैं।

‘वनवास’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही बताई जा रही है। यह एक टाइमलेस थीम पर बेस्ड होगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान और कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं। फिल्म को अनिल ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फिल्म में नाना व उत्कर्ष के साथ खुशबू सुंदर, सिमरत कौर व राजपाल यादव भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका