न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज हुआ अनन्या की ‘खो गए हम कहां’ का टीजर, सचिन-जिगर का ‘नहीं जाना’ और ढिंचैक पूजा का गाना…

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। फरहान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Sep 2021 11:19:04

रिलीज हुआ अनन्या की ‘खो गए हम कहां’ का टीजर, सचिन-जिगर का ‘नहीं जाना’ और ढिंचैक पूजा का गाना…

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। फरहान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के सामने ऑफिशियली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की घोषणा की। इसमें एक्ट्रेस अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। फरहान, जोया अख्तर और रीमा कागती मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे, जबकि निर्देशक अर्जुन वरेन सिंह हैं। कहानी मुंबई शहर में तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज कर दिया गया है।

पोस्टर फैंस के बीच शेयर करते हुए फरहान ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने दोस्तों को ढूंढो और आपको फॉलोअर्स की जरूरत नहीं होगी #KhoGayeHumKahan'. सिद्धांत, अनन्या और आदर्श सोफे पर बैठे हुए एक सेल्फी क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में भी तीनों को रोचक अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। अनन्या ने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से फिल्मों में कदम रखा था। सिद्धांत ने गली बॉय फिल्म से लोकप्रियता हासिल की। आदर्श हाल ही में हॉस्टल डेज वेबसीरीज में नजर आए थे।

सचिन-जिगर ने दिया फ्रंटलाइन वर्कर्स को ट्रिब्यूट

पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म भूत पुलिस से धूम मचाने वाले प्रतिभाशाली संगीतकार सचिन–जिगर एक खूबसूरत ट्रैक लेकर आए हैं, जिसका शीर्षक है – नहीं जाना। गाना उन फ्रंटलाइन वर्कर्स को एक ट्रिब्यूट है जो वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान निःस्वार्थ भाव से देश और लोगों की सेवा में तत्पर हैं। गाने के वीडियो में सचिन सांघवी के साथ आदिल खान और ईशान्या एस माहेश्वरी दिखे। सचिन की आवाज में यह गीत दिलों को करुणा भाव से भर देगा।

गीतकार सिद्धांत कौशल हैं। सचिन–जिगर ने बताया कि हमें महामारी से लड़ते एक साल से ज्यादा हो गया। विभिन्न क्षेत्रों के फ्रंटलाइन वर्कर्स 24 घंटे काम कर हमारी मदद कर रहे हैं। हम इस गाने से उन्हें उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद कहना चाहते हैं। सचिन–जिगर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे शिद्दत, हम दो हमारे दो, चंडीगढ़ करे आशिकी, भेड़िया जैसी फिल्मों में भी अपने संगीत का जादू चलाते दिखेंगे।

kho gaye hum kahan,ananya panday,siddhant chaturvedi,farhan akhtar,sachin jigar,dinchak pooja,bollywood news in hindi

फिर उड़ा सेल्फी मैंने ले ली आज… वालीं ढिंचैक पूजा का मजाक

इंटरनेट सेंसेशन ‘ढिंचैक पूजा' एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सेल्फी मैंने ले ली आज… जैसे अजीबोगरीब गाने गा चुकीं ढिंचैक पूजा नया गाना लेकर आई हैं। उनका नया गाना ‘जाऊं मैं प्लेन में...' रिलीज हो गया है। हर बार की तरह इस बार भी लोग उनके गाने का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। गाने का वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पूजा अनोखे अंदाज में गाती दिखीं। पूजा ने पहले की तरह इस गाने पर भी कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही है। तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि साल का सबसे सुपरहिट गाना फिर से रिलीज हो चुका है। दूसरे ने लिखा कि ढिंचैक पूजा के गाने को सुनने के बाद मेरी कोई अंतिम ख्वाहिश नहीं रही। और भी कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए। कोई कह रहा है कि गाना सुनकर उसके तो कान ही फ्यूज हो गए। लोगों ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए कि जिन्हें पढ़कर आप भी लोटपोट हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर