न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IIFA Awards 2024 : रेखा ने जबरदस्त डांस के साथ लूटी महफिल, शाहरुख-विक्की भी कई गानों पर झूमे

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA 2024) शनिवार (28 सितंबर) रात अबु धाबी में आयोजित किया गया। वहां बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 1:04:41

IIFA Awards 2024 : रेखा ने जबरदस्त डांस के साथ लूटी महफिल, शाहरुख-विक्की भी कई गानों पर झूमे

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (IIFA 2024) शनिवार (28 सितंबर) रात अबु धाबी में आयोजित किया गया। वहां बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे मौजूद रहे। सेलेब्स ने मंच पर अपनी जबरदस्त परफोरमेंस से चमक बिखेरी। शाहरुख खान, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे सहित कई सितारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हालांकि सदाबहार नायिका रेखा ने महफिल लूट ली। उन्होंने 1980 की फिल्म ‘नटवरलाल’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ पर अपनी अदाओं और डांस मूव्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रेखा ने ‘गाइड’ फिल्म के गाने ‘पिया तोसे नैना लागे रे…’ पर भी शानदार स्किल दिखाई। अब IIFA के मंच पर परफॉर्म करते हुए रेखा की झलकियां सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार 69 साल की रेखा ने 6 साल बाद IIFA के मंच पर परफॉर्म किया है। IIFA के इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों के माध्यम से रेखा की परफोरमेंस की झलकियां शेयर की गई हैं। रेखा की अदाएं और चेहरे के एक्सप्रेशन कमाल लग रहे हैं। रेखा की झलक ने फैंस का दिल चुरा लिया है। रेखा की खूबसूरती के क्या कहने।

रेखा ने गुलाबी लहंग-चोली पहना था। शीश पट्टी, मांग टीका, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी, नथ और दुपट्टे में रेखा कहर बरपा रही थीं। आईफा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, “रात उस समय जगमगा उठती है जब प्रतिष्ठित और हमेशा चमकती रहने वाली रेखा नेक्सा आईफा अवार्ड्स 2024 के मंच पर शानदार प्रदर्शन देती हैं।” उल्लेखनीय है कि रेखा ने 70-80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता था। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी तो जबरदस्त हिट रही थी।

शाहरुख खान और विक्की कौशल ने सेरेमनी होस्ट करने के साथ किया दर्शकों का मनोरंजन

शाहरुख खान ने शनिवार रात IIFA अवार्ड्स में समा बांध दिया। उन्होंने सोलो परफॉर्मेंस के अलावा एक्टर विक्की कौशल के साथ परफॉर्म करके सभी का दिल जीत लिया। दोनों ने होस्ट के तौर पर मंच संभालते ही ऑडियंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपने हिट गानों पर डांस किया और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों की खिंचाई की। उनके मस्ती भरे पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

IIFA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका वीडियो पोस्ट किया है। एक वीडियो में शाहरुख, विक्की के साथ उनकी फिल्म ‘बैड न्यूज’ के लोकप्रिय गाने 'तौबा तौबा' पर हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। इस दौरान जब विक्की रुकते नहीं हैं तब शाहरुख उन्हें चुप कराने के लिए उनके मुंह पर हाथ रख देते हैं। एक दूसरे वीडियो में शाहरुख और विक्की, किंग खान की फिल्म ‘डुप्लिकेट’ के हिट सॉन्ग 'मेरे महबूब मेरे सनम' पर परफॉर्म करते नजर आते हैं।

फिल्म में शाहरुख, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिका में थे। हाल ही में इस गाने को विक्की की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के लिए रिक्रिएट किया गया था। एक अन्य वीडियो में दोनों को 2021 की सुपरहिट तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ के गाने 'ऊ अंतावा ऊ ऊ अंतावा' पर डांस करते देखा जा सकता है। वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जिससे ऑडियंस जमकर ठहाके लगाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान