Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जहीर के सास-ससुर के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आईं रेखा भी, सोनाक्षी ने इस रोमांटिक अंदाज में पति को किया विश

एक्टर जहीर इकबाल ने मंगलवार (10 दिसंबर) को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वे 36 साल के हो गए हैं। इस जश्न में उनकी पत्नी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 11:17:02

जहीर के सास-ससुर के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आईं रेखा भी, सोनाक्षी ने इस रोमांटिक अंदाज में पति को किया विश

एक्टर जहीर इकबाल ने मंगलवार (10 दिसंबर) को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वे 36 साल के हो गए हैं। इस जश्न में उनकी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ ससुर शत्रुघ्न सिन्हा, सास पूनम सिन्हा और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जहीर की बहन सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने इस जश्न का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बर्थडे बॉय जहीर केक काटते नजर आ रहे हैं।

जहीर पहले सोनाक्षी को केक खिलाते हैं तो वह बोलती हैं कि पहले पापा को खिलाओ। जहीर अपने सास-ससुर को भी केक खिलाते हैं। इस वीडियो में शत्रुघ्न के साथ कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं रेखा को भी देखा जा सकता है। सभी लोग इस दौरान काफी खुश नजर आए। साथ ही जहीर के पिता इकबाल रत्नसी भी एन्जॉय करते दिखे। सोनाक्षी को कैजुअल आउटफिट में देखा गया। वह पेस्टल पिंक कलर का कुर्ता पहने थीं।

इसे उन्होंने डेनिम जैकेट के साथ पेयर किया था। जहीर व्हाइट टीशर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन पैंट्स और ब्लैक हुडी पहने थे। पार्टी में सोनाक्षी के मम्मी-पापा तो थे, लेकिन कहीं भी दोनों भाई दिखाई नहीं दिए। ऐसा लग रहा है कि भाई-बहन के बीच अभी तक नाराजगी खत्म नहीं हुई है। बताते चलें कि लव और कुश सिन्हा सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश नहीं है।

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

इससे पहले सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से खास अंदाज में जहीर को बर्थडे विश किया। उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। इस फोटो में वह जहीर को किस करती नजर आईं। सोनाक्षी ने लिखा, “आपके जन्म से आपकी मां के बाद सबसे ज्यादा मैं खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरी शादी आपसे हुई है। हैप्पी बर्थडे बेस्ट बॉय। आई लव यू।”

उल्लेखनीय है कि 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी और जहीर की इसी साल जून में शादी हुई थी। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। उसी दिन उन्होंने रिसेप्शन दिया था, जिसमें तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि उनकी शादी को लेकर दोनों का धर्म अलग होने की वजह से काफी विवाद भी हुआ था। शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर 4-5 बार विदेश में हनीमून मना चुके हैं। वे अपने फैंस के लिए खुशनुमा पलों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका