न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी! रिया ने किस के साथ किया करण को विश, ‘टप्पू’ ने किया ‘नट्टू काका’ को याद

राज जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 6:08:52

विक्रम भट्ट ने की दूसरी शादी! रिया ने किस के साथ किया करण को विश, ‘टप्पू’ ने किया ‘नट्टू काका’ को याद

राज जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि विक्रम ने गुपचुप दूसरी शादी रचा ली है। विक्रम और उनकी पत्नी श्वेतांबरी सोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विक्रम (52) ने शादी तो एक साल पहले ही कर ली थी, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार फिल्ममेकर महेश भट्ट ने खुलासा किया कि विक्रम की शादी पिछले सितंबर में लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

महेश ने कहा कि उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि बॉस मेरी शादी हो रही है और चूंकि इस कोविड के समय में शादी समारोह के लिए आमंत्रित किए जा सकने वाले लोगों की संख्या पर प्रतिबंध है और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी ध्यान में रखते हुए मैं आप पर बोझ नहीं डालूंगा। हालांकि विक्रम ने अभी तक शादी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। इससे पहले विक्रम की पहली शादी अदिति भट्ट के साथ हुई थी। उनके एक बेटी कृष्णा है। दोनों साल 1998 में अलग हो गए थे। विक्रम ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को भी डेट किया है।

करण ने राजस्थान में मनाया 39वां जन्मदिन, रिया ने शेयर की फोटो

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने पति करण बूलानी के साथ कुछ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। करण के 39वें जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई इन फोटो में रिया पति को किस करती नजर आ रही हैं। दोनों ने कैंडल लाइट डिनर का मजा लिया। रिया ने शादी के बाद करण के पहले जन्मदिन की तस्वीरों के साथ लिखा कि हर मामले में मेरे पार्टनर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके साथ हर साल और भी जादुई है और पूरा करने वाला होता है। ऐसा कोई और नहीं, जिसके साथ मैं आगे बढ़ पाऊं। आई लव यू सो मच। दोनों राजस्थान के अमन बाग में हैं। रिया की इस पोस्ट पर जैकलीन फर्नांडिस, नीना गुप्ता, संदीप खोसला जैसे कई सितारों ने करण को विश किया है। रिया ने 14 अगस्त को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण से शादी रचाई थी।

राज अनादकत ने नट्टू काका के लिए लिखा इमोशनल नोट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का 3 अक्टूबर को निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। तारक... में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनादकत ने नट्टू काका को याद किया है। राज ने उनके साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वे दोनों मेकअप रूम में खड़े नजर आ रहे हैं। राज ने एक इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मैं और काका मेकअप शेयर कर रहे थे। वे काफी समय बाद सेट पर आए थे। उन्होंने रूम में प्रवेश किया। कहा 'आव बेटा केम चे'। मैंने उनका आशीर्वाद लिया। काफी दिनों बाद वे सेट पर वापस आकर बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे मेरे परिवार के बारे में पूछा और कहा, 'सरस भगवान बधानु भालु करे।' उनकी लगन और मेहनत काबिले तारीफ थी। हम वह किस्से कभी नहीं भूलेंगे, जो वो शेयर करते थे। काका आपको हमेशा याद किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर