न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की ने यूं किया ‘सरदार उधम’ का प्रमोशन, अक्षय ने फिर शुरू की इसकी शूटिंग, अंकिता-विक्की का वीडियो

एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म सरदार उधम के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वे लगातार अपने किरदार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Oct 2021 3:08:21

विक्की ने यूं किया ‘सरदार उधम’ का प्रमोशन, अक्षय ने फिर शुरू की इसकी शूटिंग, अंकिता-विक्की का वीडियो

एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म सरदार उधम के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वे लगातार अपने किरदार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक सड़क को क्रॉस करते दिख रहे हैं। विक्की लगातार हो रही बर्फबारी के बीच अपने लक्ष्य कैक्सटन हॉल की ओर तेजी से पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कैजुअल ड्रेस के साथ एक ओवरसाइज कोट पहना हुआ है।

विक्की ने कैप्शन लिखा, ‘उन्होंने कई महाद्वीपों की यात्रा की और 21 साल इंतजार किया। आखिरकार उस एक सड़क को पार करने के लिए!’ फिल्म की कहानी 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले जनरल डायर की हत्या पर आधारित है। सरदार उधम ने साल 1940 में कैक्सटन हॉल में जाकर जनरल ओ डायर की हत्या कर बदला लिया था। फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अक्षय चांदनी चौक में कर रहे हैं रक्षाबंधन फिल्म की शूटिंग

अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी है। शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हो रही है, जो कि अक्षय का जन्म स्थान भी है। हाल ही में इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जारी है। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। इसमें वे दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है। पीछे खड़े लोगों की बातें सुनना कितना प्यारा है.. यह कभी पुराना नहीं लगता.." आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। उनकी चार बहनों के रूप में साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत रहेंगी। अक्षय ने कहा था कि एक कहानी जो आपको हंसाएगी और रुलाएगी भी। ये फिल्म एहसास दिलाएगी कि वे लोग कितने खुशकिस्मत हैं जिनके पास बहनें हैं।

फैंस को अंकिता और विक्की की शादी का इंतजार

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक्टिंग के साथ लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अंकिता लंबे समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। वे अक्सर उनके साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अंकिता अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल करती हैं। वे आए दिन फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे इन दिनों लगभग हर पोस्ट में विक्की के साथ दिखती हैं।

अब अंकिता ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे विक्की की बाहों में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अंकिता कुछ और दोस्तों के साथ भी दिख रही हैं। इससे पहले भी अंकिता ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते दिखाई दिए। अंकिता ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जी टीवी के प्रसिद्ध सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव