न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्फी ने आर्यन के समर्थन में दिए ये तर्क, नागा चैतन्य की सोशल मीडिया पर वापसी, सामंथा की फोटो वायरल

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद दिग्गज एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आई हैं। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 2:09:14

उर्फी ने आर्यन के समर्थन में दिए ये तर्क, नागा चैतन्य की सोशल मीडिया पर वापसी, सामंथा की फोटो वायरल

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद दिग्गज एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आई हैं। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में लेकर कई आरोप लगाए हैं। आर्यन एक क्रूज पार्टी में शामिल हुए, जहां ड्रग्स ली जा रही थी। फिलहाल आर्यन हिरासत में हैं। उर्फी ने कहा कि शायद आर्यन को इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा। अदालत के फैसले से पहले ही लोग आर्यन को सिर्फ इसलिए कोसने लगे हैं क्योंकि वे शाहरुख खान के बेटे हैं।

हम दुष्कर्म और हत्याओं के लिए समान आक्रोश क्यों नहीं दिखाते। हमें अदालत के फैसले से पहले ही अभिनेताओं को शर्मसार करने की जल्दी रहती है। जब रेपिस्ट को शर्मसार करने की बात आती है तो हम इतनी जल्दी क्यों नहीं करते हैं? राजनीतिक नेता, धार्मिक गुरु आरोपों का सामना कर रहे हैं। रेप के बाद भी लोग उन्हें पूजते हैं और हम एक बच्चे के पीछे पड़े है जिसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। आपको बता दें कि उर्फी अपने लुक्स और ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘बेपनाह’ जैसे शो के लिए जानी जाती हैं।


urfi javed,aarya khan,naga chaitnya,samantha akkineni,shahrukh khan,bollywood news in hindi

नागा चैतन्य ने तेलुगु फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

तेलुगु फिल्म के कलाकार सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य अब अलग हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते खत्म होने का ऐलान किया। अब चैतन्य की सोशल मीडिया पर वापसी हो गई है। तलाक लेने के बाद उनका पहली पोस्ट सामने आई है। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'अनुभवविंचु राजा' की टीम को शुभकामनाएं दी हैं। चैतन्य ने शीर्षक सॉन्ग साझा किया और लिखा कि ये रहा #AnubhavinchuRaja का मस्ती भरा टाइटल ट्रैक https://youtu.be/19me5pGFHLs पूरी टीम को बधाई।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चैतन्य व सामंथा ने एक संयुक्त बयान में लिखा था कि बहुत विचार-विमर्श करने के बाद चाई और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक स्पेशल रिलेशन रहेगा। सामंथा और चैतन्य की मुलाकात 2010 में गौतम मेनन की फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर हुई थी। कुछ समय तक दोनों ने डेट किया। फिर 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए।

urfi javed,aarya khan,naga chaitnya,samantha akkineni,shahrukh khan,bollywood news in hindi

वेटरनरी क्लिनिक में स्पॉट हुईं सामंथा अक्किनेनी

सामंथा को बुधवार को वेटरनरी क्लिनिक में स्पॉट किया गया। क्लिनिक से जैसे ही सामंथा की फोटो उनके पेट के संग सामने आई, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फोटो में सामंथा मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं। सामंथा व्हाइट टॉप और मैचिंग ट्राउजर पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसमें वे काफी एलिगेंट नजर आ रही हैं। तलाक की घोषणा के बाद इसे सामंथा का पहला पब्लिक अपीयरेंस माना जा रहा है।

मालूम हो सामंथा एनिमल लवर हैं, वे दो पपीज की देखभाल भी करती हैं। सामंथा ने बताया था कि जबसे वे अपने पपी हश को घर लेकर आई हैं, वो उनका स्ट्रेस रिलीवर बन चुका है। सामंथा हालांकि तलाक की घोषणा के कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई थी। उन्होंने बाद में एक स्टेटमेंट जारी कर उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई भी दी थी। तलाक के बाद सामंथा व चैतन्य के पिता ने संवेदनाएं जाहिर की थीं।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका