न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्विंकल को मंदाकिनी जैसी दिखाना चाहते थे ये डायरेक्टर, वहीदा ने बताई देव आनंद से जुड़ी यह बात

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना पिछले कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 3:04:27

ट्विंकल को मंदाकिनी जैसी दिखाना चाहते थे ये डायरेक्टर, वहीदा ने बताई देव आनंद से जुड़ी यह बात

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना पिछले कई सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें फोटो और वीडियो के माध्यम से फैंस से जुड़ना पसंद है। हाल ही उन्होंने अक्षय के साथ खुद की कुछ फोटो शेयर की थी। अब ट्विंकल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ट्विंकल ने बताया कि एक निर्देशक ने उनसे मंदाकिनी जैसी भूमिका निभाने की अपील की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। ट्विंकल ने अपने यूट्यूब चैनल पर गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान के साथ बातचीत में बताया कि उस वक्त मैं सफेद कुर्ता पहने थी और बारिश के गाने के लिए तैयार हो रही थी। तब निर्देशक मेरे पास आए और उन्होंने शॉल लपेट रखा था। वे काफी हद तक गुरुदत्त बनने की कोशिश कर रहे थे।

twinkle khanna,waheeda rehman,Akshay Kumar,dharmesh darshan,twinkle youtube,bollywood news in hindi

ट्विंकल ने डायरेक्टर धर्मेश दर्शन को दिया था मुंहतोड़ जवाब

निर्देशक ने मेरे पास आकर कहा कि मैं गाने में मंदाकिनी की तरह दिखूं और मैंने उन्हें कहा पहली बार तो मैं आपको ‘ना’ कहूंगी। दूसरी बार मैं आपसे यह कहूंगी कि आप राज कपूर नहीं हैं। इसके बाद ट्विंकल ने निर्देशक से फिर कभी बात नहीं की और उनके साथ दूसरी कोई फिल्म नहीं की। दरअसल, ट्विंकल ने मेला फिल्म के एक गाने के बारे में बात की। इस गाने में वे पानी में डांस करती दिखाई दी थीं। डायरेक्टर धर्मेश दर्शन थे, जो आम तौर पर शाल पहने रहते थे। मेला में ट्विंकल के साथ आमिर व उनके भाई फैजल खान थे।

twinkle khanna,waheeda rehman,Akshay Kumar,dharmesh darshan,twinkle youtube,bollywood news in hindi

देव आनंद की बहुत बड़ी फैन थीं वहीदा रहमान

ट्विंकल के साथ बातचीत के दौरान वहीदा रहमान बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें बताईं। वहीदा ने कहा कि मैं देव आनंद की बहुत बड़ी फैन थीं। मेरी पहली फिल्म उनके साथ ही थी। पहली मुलाकात में उन्होंने पूछा था, ‘वहीदा कैसी हो?’ आओ ये करते हैं, कम ऑन..कम ऑन’। मैंने कहा, नमस्ते देव साहब। उन्होंने तुरंत कहा-कौन देव साहब। उन्होंने मुझे सिर्फ ‘देव’ बुलाने के लिए कहा। ट्विंकल ने पूछा कि देव आनंद ने उनके साथ फ्लर्ट कैसे किया था, क्या उन्होंने कहा था कि वहीदा तुम बहुत खूबसूरत हो? इस पर ने कहा, ‘नहीं, उन्होंने ऐसा नहीं कहा। गाइड को लेकर जब चर्चा हो रही थी तब चेतन आनंद और इंग्लिश डायरेक्टर टैड डेनियलविस्की थे। दोनों ही फिल्म में मुझे नहीं लेना चाहते थे। उन्हें मेरा चेहरा पसंद नहीं था। उन्होंने ये भी कहा था कि तुम्हारी अंग्रेजी अच्छी नहीं है लेकिन देव साहब ने कहा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता, मेरी रोजी सिर्फ वहीदा होगी।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर