न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फोटो में हैं TMKOC के कलाकार, श्वेता ने किया था शोले में काम! ‘हम दो हमारे दो’ का गाना रिलीज

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला मनोरंजन से भरपूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) पिछले 13 सालों से छोटे पर्दे पर राज कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 8:55:32

इस फोटो में हैं TMKOC के कलाकार, श्वेता ने किया था शोले में काम! ‘हम दो हमारे दो’ का गाना रिलीज

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला मनोरंजन से भरपूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) पिछले 13 सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। शो का हर किरदार शानदार है। अब तन्मय वेकारिया यानि ‘बाघा’ ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें सीरियल के कुछ कलाकार नजर आ रहे हैं। उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है क्योंकि उस समय वे छोटे थे या फिर ये कहें कि उनका हुलिया बदला हुआ था। फोटो में तन्मय के साथ 'जेठालाल' उर्फ दिलीप जोशी 'कोमल भाभी' उर्फ अंबिका रंजनकर और अमित भट्ट उर्फ बापूजी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उनके थिएटर के दिनों की है।

दिलीप, अंबिका, तन्मय सभी कैजुअल कपड़े पहने हुए हैं और उन्हें खूबसूरत मुस्कान बिखेरते हुए देखा जा सकता है। अमित भट्ट के साथ ओह माई गॉड फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला भी हैं। तन्यम ने कैप्शन में बताया कि यह तस्वीर वर्ष 2007 में ली गई थी जब वे अपने गुजराती नाटक दया भाई दोध दया के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए थे। तन्मय ने लिखा, 'कुछ यादें हमेशा दिलों में रहती हैं-वर्ष 2007 में गुजराती नाटक दया भाई दोध दया @australia और @purenewzealand के शानदार दौरे।'

tmkoc,tarak mehta ka ooltah chashma,bagha,amitabh bachchan,shweta,hum do hamare do,bollywood news in hindi

अमिताभ ने हेमा मालिनी-रमेश सिप्पी के सामने किया खुलासा!

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के बारे में कोई भी बात जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। अमिताभ 50 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। खास बात ये है कि वे 79 साल की उम्र में भी किसी युवा कलाकार की तरह एक्टिव हैं। अमिताभ इन दिनों बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी छाए हुए हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में भी अमिताभ की धूम है। वे हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट के साथ हल्की-फुल्की दिल्लगी करने के साथ अपनी जिंदगी के अनसुने किस्सों को भी बयां करते हैं।

शुक्रवार को उनके सामने सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट के रूप में फिल्ममेकर रमेश सिप्पी और खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा मालिनी होंगी। सिप्पी ने वर्ष 1975 में रिलीज हुई सुपरहिट मूवी शोले बनाई थी। इसमें अमिताभ ने जय और हेमा ने बसंती का रोल किया था। उन दोनों के साथ सवाल-जवाब के दौरान अमिताभ ने खुलासा किया कि फिल्म शोले में उनकी बेटी श्वेता ने भी काम किया है। अमिताभ कहते हैं कि शूटिंग के दौरान जया गर्भवती थीं। हमारी पहली बेटी, श्वेता उनका नाम है। अभी मैं श्वेता से बात करता हूं तो कहता हूं कि आपने भी शोले में काम किया हुआ है। अमिताभ की बातें सुनकर हेमा और सिप्पी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

tmkoc,tarak mehta ka ooltah chashma,bagha,amitabh bachchan,shweta,hum do hamare do,bollywood news in hindi

गाने पर जमकर थिरके राजकुमार राव व कृति सेनन

राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म हम दो हमारे दो का पहला गाना बांसुरी... रिलीज हो गया। कृति और राजुकमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाना शेयर कर रिलीज के बारे में जानकारी दी। बांसुरी एक डांस सॉन्ग है, जिसके लिरिक्स पंजाबी में है। इस गाने को सुनकर झूमने का मन करता है। वीडियो में राजकुमार और कृति डांसिंग स्किल दिखाते नजर आ रहे हैं। गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। असीस कौर ने गाया है और गाने को शैली ने लिखा है। कृति ने कैप्शन में लिखा है-बारात से लेकर क्लब तक, अब हर जगह बजेगी बांसुरी।

कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें देखने को मिला था कि राजकुमार को कृति से प्यार हो जाता है। हालांकि कृति ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसकी एक प्यारी सी फैमिली हो और एक डॉग हो। इस तलाश में राजकुमार की मुलाकात परेश रावल और रत्ना पाठक शाह से होती है। फिल्म का 29 अक्टूबर को डिज्नी हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर