न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्वेता ने सुशांत के लिए मांगा इंसाफ! जल्द मां बनने वाली हैं यह एक्ट्रेस, ‘लक्ष्मण’ को फिर याद आए ‘रावण’

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर में संदिग्धावस्था में मृत पाए गए थे। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 2:45:40

श्वेता ने सुशांत के लिए मांगा इंसाफ! जल्द मां बनने वाली हैं यह एक्ट्रेस, ‘लक्ष्मण’ को फिर याद आए ‘रावण’

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके घर में संदिग्धावस्था में मृत पाए गए थे। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। दिवंगत भाई के लिए लगातार इंसाफ मांग रहीं श्वेता सिंह कीर्ति लगातार एक्टिव हैं। कीर्ति समय-समय पर सुशांत की फोटो और वीडियो डालकर न्याय की मांग करती है। अब एक बार फिर से कीर्ति ने सीबीआई से गुहार लगाई है। श्वेता ने नवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके सुशांत के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है।

इसमें सुशांत हंसते हुए नजर आ रहे हैं। श्वेता ने लिखा, 'तुम हमारा गर्व थे, हो और रहोगे! देखो हर कोई तुम्हें कितने दिल से प्यार करता है। वे सभी तुम्हारे लिए लड़ रहे हैं! मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं... मां सच सामने लेकर आओ। कृपया हमारे बेचैन दिलों को कुछ शांति मिले।' कीर्ति ने ट्विटर पर भी एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, इस वीडियो को बनाते हुए एक साल हो गया है...सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच ही हमारी एकमात्र उम्मीद थी, हम इतने लंबे समय से धीरज धर रहे हैं! हम हाथ जोड़कर सीबीआई से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे सामने सच्चाई का खुलासा करे। #JusticeForSushantSinghRajput.

फ्रीडा पिंटो ने शेयर की बेबी शावर की कुछ फोटो

सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ऑस्कर विजेता फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर फेम फ्रीडा पिंटो के फैंस के लिए खुशखबरी है। वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर पूर्व में कुछ तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी थी। अब उन्होंने बेबी शावर की कुछ फोटो शेयर की हैं। फ्रीडा ने इन खास पलों को कैमरे में कैद कर लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। फ्रीडा ने व्हाइट सिंपल एंड कम्फर्टेबल लेकिन डीप नेक गाउन पहना हुआ है।

हाथ में गोल्डन बैंगल्स, गले में लाइट एक्सेसरीज और कानों में स्टाइलिश ईयरिंग्स के साथ चेहरे पर मुस्कान लिए फ्रीडा काफी क्यूट दिख रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। फ्रीडा ने लिखा, “इस प्यारी गोद भराई की याद ताजा कर रही हूं! मेरी बेहतरीन सिस्टर्स की टोली का शुक्रिया जिन्होंने इसे मेरे लिए इतना खास दिन बनाया। मैं बहुत धन्य और भाग्यशाली महसूस कर रही हूं!" साल 2008 में आई ब्रिटिश ड्रामा फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से सबका दिल जीतने वालीं फ्रीडा ने साल 2019 में कोरी ट्रैन से सगाई कर ली थी।

सुनील लहरी ने शेयर की अरविंद त्रिवेदी की यह अनदेखी फोटो

दूरदर्शन पर प्रसारित धार्मिक धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर को निधन हो गया था। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी उन्हें काफी मानते थे। सुनील के अरविंद के साथ गहरे संबंध थे। आज सुनील ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो काफी धुंधली है। इसमें राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल सूट पहने हैं, जबकि अरविंद और सुनील कुर्ता-पजामा में हैं। यह किसी कार्यक्रम की फोटो है।

इसके साथ सुनील ने लिखा- एक पुरानी यादगार स्टेज परफॉर्मेंस की पिक्चर। अरुणजी, स्वर्गीय अरविंद भाई और मैं... राम, लक्ष्मण के बीच घिरा रावण। 83 साल के अरविंद का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। वे गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। वर्ष 1987-88 में रामायण के प्रसारण के समय उनकी उम्र 49 साल थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अरविंद के निधन की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा था। तब सुनील ने एक पोस्ट शेयर कर इन बातों पर विराम लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर